नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को न्यू आगरा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

आगरा। थाना न्यू आगरा पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और सजगता का उदाहरण बनी है।

Nov 4, 2025 - 22:11
 0
नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को न्यू आगरा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
थाना न्यू आगरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ।

स्कूल में शराब के नशे में पहुंचा था आरोपी विजय कुमार, विरोध करने पर की थी मारपीट 

आगरा।  थाना न्यू आगरा पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और सजगता का उदाहरण बनी है।

मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी विजय कुमार पुत्र शिवचरण सिंह, निवासी ग्राम जुगसैना, थाना सिकंदरा, आगरा, पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग छात्रा का पीछा कर उसे लगातार परेशान किया। आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नंबर भी किसी तरह प्राप्त कर उसे फोन पर परेशान करना शुरू कर दिया।

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर छात्रा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की शिकायत पर न्यू आगरा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन किया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी विजय कुमार को नगला बूढ़ी से दयालबाग की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले किसी और को परेशान तो नहीं किया।