शांतिनाथ युवा मंच की नई समिति गठित, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां
आगरा। शहर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-07 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा के अंतर्गत शांतिनाथ युवा मंच की नई समिति सर्वसम्मति से गठित की गई। इस नवनिर्वाचित समिति में वरिष्ठों को संरक्षक का दायित्व दिया गया, वहीं युवाओं को संगठनात्मक और कार्यकारी भूमिकाओं में शामिल कर विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के गठन में युवा वर्ग को नेतृत्व का अवसर मिलने से नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
शांतिनाथ युवा मंच, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के अधीन कार्यरत है। सर्वसम्मति से गठित हुई नई कमेटी इस प्रकार है-
संरक्षक
श्री राकेश जैन (पेंट), श्री राकेश जैन (टीचर), श्री जितेश जैन।
मुख्य पदाधिकारी
अध्यक्ष- आलोक जैन (अध्यापक), उपाध्यक्ष- प्रशांत जैन, मंत्री- चौधरी सिद्धार्थ जैन (ठेकेदार), कोषाध्यक्ष- मोहित जैन।
अन्य पदाधिकारी
संगठन मंत्री- विपुल जैन, सांस्कृतिक मंत्री- दीपेश जैन, प्रचार मंत्री- चंदन जैन, मीडिया प्रभारी- राहुल जैन।
मुनित्यागी व्यवस्था
विपिन जैन (छोटू), अभिषेक जैन (ज्योति साइन), विशाल जैन और शुभम् जैन।
कार्यकारिणी सदस्य
वैभव जैन, आदिश जैन, दीपक जैन (बैनाडा), अनंत जैन (निमोरब), अनंत जैन (सेक्टर-1), संजय जैन, सिद्धांत जैन और हर्षित जैन (सेक्टर-7)।
नवनिर्वाचित समिति के गठन पर जैन समाज में प्रसन्नता का माहौल है। वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के उत्साह से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।