माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब शमसाबाद इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन, आशीष आर्य अध्यक्ष बने

शमसाबाद (आगरा)। समाजसेवा को और अधिक संगठित एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब शमसाबाद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आर्य फार्म हाउस पर आयोजित की गई। बैठक में बीते सत्र के कार्यों की समीक्षा, आय-व्यय का विवरण तथा आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।

Dec 18, 2025 - 20:16
 0
माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब शमसाबाद इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन, आशीष आर्य अध्यक्ष बने
आशीष आर्य।

बैठक की शुरुआत में पूर्व सत्र के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा-परिचर्चा हुई। वर्तमान कोषाध्यक्ष द्वारा क्लब के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा गया, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र वन्देजिया द्वारा आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। आशीष आर्य को अध्यक्ष, नितिन गुप्ता को सचिव, मनीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष और रामकुमार गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाने नामों का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष आर्य ने कहा कि क्लब विगत कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। आगामी सत्र में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष रीतेश गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को अनुभवी और सक्षम बताते हुए कहा कि इनके अनुभव का लाभ समाज को मिलेगा और क्लब की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

बैठक में डॉ. अमित गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नवीन गुप्ता, प्रखर गुप्ता, गोविंद गुप्ता, गुलशन गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, आयुष गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, हर्ष गुप्ता, ओम गुप्ता, भास्कर गुप्ता, मोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में माथुर वैश्य बंधु उपस्थित रहे।

Top of Form

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor