नई टाउनशिप जल्द लेगी आकार, कई अवैध निर्माण सील

आगरा। ककुआ-भांडई में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जाने टाउनशिप को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। जल्द ही अधिग्रहीत ज़मीन पर प्राधिकरण अपना बोर्ड लगा देगा। प्रथम चरण के लिए ज़मीन अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही एडीए यहां स्कीम लांच करेगा।

Oct 25, 2024 - 21:49
 0
नई टाउनशिप जल्द लेगी आकार, कई अवैध निर्माण सील

एडीए उपाध्यक्ष ने टाउनशिप को लेकर अधीनस्थों के साथ चर्चा की। वहां पर प्राधिकरण का बोर्ड लगाने का निर्देश दिए। 

एडीए के लघु सभागार में अभियन्त्रण खण्ड व प्रवर्तन अनुभाग की समीक्षा बैठक में आगरा शहर में अभियन्त्रण खण्ड द्वारा कराये जा रहें विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण ईएण्डवाई द्वारा किया गया। 

प्रस्तुतीकरण के दौरान सम्बन्धित खण्डों को आवश्यक कार्यवाही हेतु एडीए वीसी ने निर्देशित किया। उन्होंने विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अनाधिकृत निर्माणों पर प्रभावी अकुंश लगाने, सील, ध्वस्तीकरण व शमन कार्यवाही में और अधिक गति लाने हेतु प्रवर्तन अभियंताओं को निर्देश दिए। 

आज जलेसर रोड पर ग्राम नादऊ में नव विकसित कालोनी के 4000 वर्ग मीटर में बन रही सड़क आदि को एडीए टीम ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा कई वार्डों में अनाधिकृत निर्माणों पर सील लगाई।

SP_Singh AURGURU Editor