एआर रहमान के तलाक के कुछ घंटे बाद ही उनके ट्रूप की गिटारिस्ट मोहिनी डे भी पति से हुईं अलग

मुंबई। संगीतकार एआर रहमान ने सायरा बानो से तलाक का ऐलान कर दिया है। वहीं, अब उनके ट्रूप की बेस गिटारिस्टत मोहिनी डे ने भी एआर रहमान के तलाक के ऐलान के कुछ ही घंटे बाद पति से अलग होने का फैसला किया है और लोगों को इसकी जानकारी दी है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह पति मार्क हार्टसच से अपनी शादी खत्म कर रही हैं।

Nov 20, 2024 - 14:34
 0
एआर रहमान के तलाक के कुछ घंटे बाद ही उनके ट्रूप की गिटारिस्ट मोहिनी डे भी पति से हुईं अलग

19 नवंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मोहिनी ने नोट शेयर कर लिखा कि भारी मन से, मार्क और मैं ऐलान करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। यह फैसला आपसी समझ से लिया है। हालांकि हम अच्छे दोस्त रहेंगे। हम दोनों ने फैसला किया है क्योंकि दोनों ही लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। और आपसी सहमति से अलग होना ही आगे बढ़ने का अच्छा तरीका है।

मोहिनी ने बताया है कि वह और मार्क भले अलग हो रहे हैं लेकिन अपने प्रोजेक्ट्स पर वह एक-दूसरे की मदद करते रहेंगे। हम अभी भी कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करेंगे, जिसमें मामोही और मोहिनी डे ग्रुप शामिल है। हमें हमेशा साथ मिलकर काम करने पर गर्व है और यह जल्द ही रुकने वाला नहीं है।

इस नोट में ये भी लिखा है कि वह दोनों दुनिया में हर किसी के लिए प्यारे रहें, इसकी दुआ करते हैं। साथ ही लोगों से मिले सपोर्ट की सराहना करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि प्लीज इस समय हमारे प्रति थोड़ा पॉजिटिव रहकर और हमारी प्राइवेसी का सम्मान करिए और फैसले का अनादर न करिए।