चंद्र दिवस पर कर्मयोगी सिंधु सभा ने की भगवान झूलेलाल की पूजा, हुआ भव्य भंडारा

आगरा। कर्मयोगी सिंधु सभा आगरा द्वारा चंद्र दिवस के शुभ अवसर पर कमला नगर स्थित कर्मयोगी चौराहा (झूलेलाल चौक) पर प्रातः 9 बजे भगवान झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना कर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत प्रज्वलन से हुआ।

Jul 26, 2025 - 20:34
 0
चंद्र दिवस पर कर्मयोगी सिंधु सभा ने की भगवान झूलेलाल की पूजा, हुआ भव्य भंडारा
कर्मयोगी सिंधु सभा द्वारा चंद्र दिवस पर झूलेलाल चौक पर आयोजित कार्यक्रम की एक झलक।

भगवान झूलेलाल जी की विधिवत पूजा के बाद भंडारा प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माहौल भक्तिमय और अनुशासित रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मयोगी नगर पंचायत के अध्यक्ष इन्द्र तुलसानी ने की। उन्होंने भगवान झूलेलाल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान झूलेलाल जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। स्थानीय नागरिकों ने कर्मयोगी सिंधु सभा की पहल की सराहना की।

इस कार्यक्रम में इन्द्र तुलसानी, अमृत माखीजा, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, सूर्य प्रकाश, भागचंद थावानी, मुकेश सभानी, शंकर लाल जगवानी, विकास जेठवानी, कपिल पंजवानी, मेघराज शर्मा, विनोद चिमनानी, मोहन लखवानी, मोहन ज्ञानानी, लक्ष्मण दास, ओम प्रकाश पहलाजनि, अशोक ठकरानी, हरीश गोकलानी, ईश्वर सेवकानी, राजेश कुमार, विजय बुलानी, नानक राम, कमल करीरा और दिनेश करीरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor