एक सीपीआर...एक जीवन! रोटरी क्लब आगरा ने बेसिक लाइफ सपोर्ट पर किया जीवंत प्रशिक्षण

रोटरी क्लब ऒफ आगरा ने एक प्रोयोगिक कार्यशाला का आयोजन कर जीवन बचाने की मूलभूत तकनीकों के बारे में बताया। क्लब का यह प्रयास एक मिसाल है कि समाज के हर व्यक्ति को जान बचाने की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि किसी दिन, किसी समय आप ही किसी की आखिरी उम्मीद बन सकते हैं।

Jul 18, 2025 - 11:53
 0
एक सीपीआर...एक जीवन! रोटरी क्लब आगरा ने बेसिक लाइफ सपोर्ट पर किया जीवंत प्रशिक्षण
रोटरी क्लब ऒफ आगरा की विशेष कार्यशाला में बेसिक लाइफ सपोर्ट के बारे में बताते चिकित्सक।

आगरा। किसी की जान बचाना कठिन नहीं, लेकिन इसके लिए जरूरी है समय पर सही जानकारी और तत्परता। इसी उद्देश्य को लेकर रोटरी क्लब आगरा द्वारा रविवार को एक स्थानीय होटल में बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) पर एक प्रायोगिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जीवन बचाने की मूलभूत तकनीकों की जानकारी दी गई।

चिकित्सकों ने लाइव डेमो के साथ सिखाया सीपीआर

इस विशेष कार्यशाला में आगरा के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल और डॉ. राहुल पंगोरिया ने रोटरी सदस्यों को सीपीआर देने की प्रक्रिया लाइव सेशन में समझाई। उन्होंने बताया कि किसी आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया कितनी आवश्यक है, यह उस व्यक्ति की जान बचा सकती है।

किसी को अचानक गिरा देखें तो ये करें...

डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अचानक गिरा हुआ मिले, तो सबसे पहले उसे धीरे से हिलाकर प्रतिक्रिया लें। अगर वह प्रतिक्रिया नहीं देता और सांस या नब्ज नहीं चल रही है, तो तुरंत सीपीआर प्रक्रिया शुरू करें। इसके तहत 30 बार छाती को दबाएं। दो बार मुंह से सांस दें। यह प्रक्रिया तब तक जारी रखें जब तक मेडिकल हेल्प न पहुंच जाए।

एईडी मशीन लगाने का दिया गया सुझाव

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष रो. दीन दयाल अग्रवाल ने शहर में एईडी मशीनें विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगाने का सुझाव रखा ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।

जानकारी लेना और समय पर प्रयोग करना जरूरी

कार्यक्रम संयोजक डॉ. आलोक मित्तल ने कहा कि इस तरह की जानकारी केवल सीखना काफी नहीं, उसे सही समय पर प्रयोग करना ही असली जिम्मेदारी है। किसी की जान बचाने का अवसर आपके सामने आए तो हिचकिचाए बिना आगे आएं, यही मानवता का धर्म है।

कार्यशाला में इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम का संचालन आशीष अग्रवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नम्रता पेनिकर ने। इस अवसर पर क्लब सचिव जितेन्द्र जैन, रो. तूलिका बंसल, आशीष इंजीनियर, मनोज कुमार, सुरेंद्र जैन, इरा शर्मा, के.डी. गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजेश जैन, आर.एल. भारद्वाज, अंकुर अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सुशील जिंदल, बिपिन अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, वी.के. गुप्ता, संजय अग्रवाल, नितिन गुप्ता, सुभाष मित्तल, मुकेश चतुर्वेदी, योगेश जिंदल और यतेंद्र गर्ग सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor