आगरा के मेडले बेकर्स में धमाके के साथ ओवन फटा, 13 कर्मचारी झुलसे  

आगरा। थाना हरीपर्वत के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में आज दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। मेडले बेकर्स में एक ओवन तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वहां काम कर रहे 13 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Jan 16, 2025 - 15:40
 0
आगरा के मेडले बेकर्स में धमाके के साथ ओवन फटा, 13 कर्मचारी झुलसे   
टीपी नगर के पास मेडले बेकर्स में ओवन फटने से हुए हादसे के बाद की तस्वीरें।

-टीपी नगर से सटे पुष्प विहार के पास हुआ हादसा, दो कर्मचारियों की हालत गंभीर

यह हादसा ट्रांसपोर्ट नगर से सटे पुष्प विहार हुआ। यहां संचालित मेडले बेकर्स में ओवन ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 13 मजदूर घायल हुए हैं। जिस समय यह हादसा हुआ, अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल कमिश्नर और एसीपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति को संभाला और राहत कार्य शुरू किया। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मेडले बेकर्स का यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े करता है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

SP_Singh AURGURU Editor