पाक संसद में रोया सांसद, अल्लाह से पाकिस्तान को गुहार लगाई

इस्लामाबाद। भारत के ऑपरेशन सिंदूर का असर पाकिस्तानी संसद में भी दिखने लगा है। एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया से खुद को बचाने की गुहार लगाई थी। अब उन्हीं के देश का एक सांसद भारत के खिलाफ बोलते-बोलते रोने लगा। उसने अल्लाह से पाकिस्तान और खुद को बचाने की गुहार तक लगाई।

May 8, 2025 - 17:46
 0
पाक संसद में रोया सांसद, अल्लाह से पाकिस्तान को गुहार लगाई

इस सांसद का नाम रिटायर्ड मेजर ताहिर इकबाल है, जो पाकिस्तानी सेना का पूर्व अधिकारी रह चुका है। उसने संसद में खुलेआम पाकिस्तान की कमजोरी को स्वीकार किया और कहा कि अब सिर्फ अल्लाह ही पाकिस्तान को बचा सकते हैं।

मेजर ताहिर इकबाल ने कहा, "हमारी कौम कमजोर है। इसलिए मिलकर चलो और अपने रब से प्रार्थना करो कि ए रब्बे काबा हम तेरे आगे दरख्वास्त करते हैं। इस मुल्क की हिफाजत फरमाना, जो तुने हमें सौंपी है। यह आपकी दुआओं का देश है। आपने कायदे-आजम को इंग्लैंड में मुलाकात की, ख्वाब में आए और उनको कहा कि जाओ वापस और जाकर पाकिस्तान का मामला हल करो। आपने खाने कलात को ख्वाब में आकर यह हुक्म दिया कि यह मुल्क बनकर रहेगा। अल्लाह पाक ने यह मुल्क हमें अता किया है और अल्लाह पाक इस मुल्क की हिफाजत फरमाएंगे।"