लेडी लायल अस्पताल में अफरा-तफरी, पार्किंग में खड़ी नई थार में लगी आग
आगरा। लेडी लायल अस्पताल परिसर में शुक्रवार दोपहर अचानक खड़ी एक नई थार कार में आग लग गई। कार मालिक रोहित अपनी दोस्त की पत्नी को देखने अस्पताल आया था और उसने गाड़ी परिसर में पार्क की थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के परिजन और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया।
रोहित ने बताया कि उसने यह थार कार महज एक माह पूर्व ही खरीदी थी, लेकिन इस घटना ने उसे गहरा सदमा दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है।