शहीद भगत सिंह जयंती पर नूरी दरवाजे पर गूंजे देशभक्ति के स्वर, निकाला गया मार्च

आगरा। पंजाबी विरासत के तत्वावधान में रविवार को शहीदे आज़म भगत सिंह जी का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचीन पेठा राजेश अग्रवाल की दुकान से हुई, जहाँ सुबह 9:30 बजे सभी लोग एकत्र हुए और वहां से शहीद भगत सिंह जी की मूर्तिस्थल तक देशभक्ति मार्च निकाला गया।

Sep 28, 2025 - 21:38
 0
शहीद भगत सिंह जयंती पर नूरी दरवाजे पर गूंजे देशभक्ति के स्वर, निकाला गया मार्च
शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर आज पंजाबी विरासत द्वारा नूरी दरवाज़े पर आयोजित कार्यक्रम के दृश्य।

आगरा। पंजाबी विरासत के तत्वावधान में रविवार को शहीदे आज़म भगत सिंह जी का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचीन पेठा राजेश अग्रवाल की दुकान से हुई, जहाँ सुबह 9:30 बजे सभी लोग एकत्र हुए और वहां से शहीद भगत सिंह जी की मूर्तिस्थल तक देशभक्ति मार्च निकाला गया।

मार्च में सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष पार्क के 30 बच्चों के बैंड ने देशभक्ति की स्वर-लहरियां बिखेरीं। इस दौरान “भगत सिंह अमर रहे” के गगनभेदी नारे लगातार गूंजते रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया जोश

होली लाइट स्कूल के बच्चों ने रवि नारंग के निर्देशन में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह में जोश और ऊर्जा भर दी।

श्रद्धांजलि और स्मरण

वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद किया और शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर महामंत्री बंटी ग्रोवर ने कहा—
“हम आगरा वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि शहीद भगत सिंह का अतीत इस शहर से भी जुड़ा हुआ है। 1929 में वे तीन महीने नूरी दरवाजे स्थित मकान में रहे और वहीं से उन्होंने आज़ादी की योजनाएँ बनाईं।”

कार्यक्रम में पंजाबी विरासत के कार्यकारी अध्यक्ष: अनिल वर्मा, संयोजक: विनोद साहनी, मंत्री: रवि नारंग, मीडिया प्रभारी: सुनंदा अरोड़ा, सोशल मीडिया इंचार्ज: मोनिका सचदेवा, डॉ. कृष्ण गोपाल कपूर, यशपाल गोगिया, राणा रंजीत सिंह, राज सेठ कपूर, राज कुमार घई, कैलाश खन्ना, शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर उद्योग संगठन के अध्यक्ष: राजेश अग्रवाल, सुनील सिंघल, राकेश, राजकुमार, तुषार, नितेश, नवल, राकेश लड्डू भाई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।