आगरा कॉलेज में पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सभी विभागों ने जारी की तिथियां और दिशा-निर्देश
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एम.ए. और एम.एससी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम के कुशल निर्देशन में नियत तिथियों पर संपन्न कराई जा रही है। समस्त विभागों को पारदर्शी, समयबद्ध व व्यवस्थित प्रवेश संचालन के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
प्रवेश प्रक्रियाओं के संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि प्रत्येक जानकारी समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाना कॉलेज प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रवेशार्थियों से कहा है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, विवि व कॊलेज पंजीकरण फॊर्म तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों।
वनस्पति विज्ञान विभाग (22 जुलाई 2025)
एम.एससी. (बॉटनी) प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 22 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम गोविन्द सिंह के अनुसार अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्रों सहित नियत समय पर विभाग में उपस्थित होना अनिवार्य है।
प्राणी विज्ञान विभाग (23 जुलाई 2025)
एम.एससी. (जूलॉजी) की प्रवेश प्रक्रिया 23 जुलाई को विभागीय पुस्तकालय में सम्पन्न होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सरकार ने बताया कि सभी अभ्यर्थी मूल प्रमाणपत्रों व छायाप्रतियों सहित उपस्थित रहें।
इतिहास विभाग (23 जुलाई 2025)
एम.ए. (इतिहास) में प्रवेश हेतु प्रक्रिया 23 जुलाई को आयोजित होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. निशा राठौर ने छात्रों को समयबद्ध उपस्थिति के निर्देश दिए हैं।
अंग्रेज़ी विभाग (24 जुलाई 2025)
एम.ए. (अंग्रेज़ी) की प्रक्रिया 24 जुलाई को निर्धारित है। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक उपाध्याय ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों को प्रवेश फॉर्म की प्रिंट कॉपी, रसीद, मूल दस्तावेज, छायाप्रति, दो फोटो, जाति प्रमाणपत्र, आधार, टी.सी., सी.सी. एवं माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) साथ लाना होगा।
राजनीति विज्ञान विभाग (25 जुलाई 2025)
एम.ए. (राजनीति विज्ञान) में प्रवेश काउंसलिंग 25 जुलाई को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. मृणाल शर्मा ने मेरिट सूची भी विभागीय सूचना पट पर चस्पा करने की जानकारी दी है। मेरिट इस प्रकार है-
सामान्य (Open): 70.28%
ओबीसी: 60.08%
एससी/एसटी: 49.56%
ईडब्ल्यूएस: 60%
प्रिंसिपल का निष्पक्षता और पारदर्शिता का संदेश
प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि प्रवेश प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आगरा कॉलेज विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।