ड्रीम वैली अपार्टमेंट में एक पौधा मां के नाम: हरियाली में मां के स्नेह की खुशबू

आगरा। धरती की हरियाली और मां के स्नेह को समर्पित अनूठे अभियान ‘एक पौधा मां के नाम’ के तहत माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब कोहिनूर द्वारा शनिवार को दयालबाग स्थित ड्रीम वैली अपार्टमेंट और आसपास के डिवाइडर पर 51 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस पर्यावरणीय पहल में नीम, गुलमोहर और आम जैसे पौधों का रोपण किया गया।

Aug 8, 2025 - 12:36
 0
ड्रीम वैली अपार्टमेंट में एक पौधा मां के नाम: हरियाली में मां के स्नेह की खुशबू
दयालबाग स्थित ड्रीम वैली अपार्टमेंट में माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब कोहिनूर द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि गवर्नर प्रथम अशोक गुप्ता। साथ हैं गवर्नर द्वितीय पीएन गुप्ता, पूर्व गवर्नर राकेश गुप्ता, गवर्नर सलाहकार मनोज गुप्ता, अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि।

मुख्य अतिथि के रूप में गवर्नर प्रथम अशोक गुप्ता, गवर्नर द्वितीय पीएन गुप्ता, पूर्व गवर्नर राकेश गुप्ता और गवर्नर सलाहकार मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय गुप्ता ने बताया कि क्लब 2016 से समाज सेवा में संलग्न है, और प्रतिवर्ष पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाती है।

अशोक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे मां जीवन का स्रोत हैं, वैसे ही पेड़ धरती को जीवन देते हैं। यह अभियान सिर्फ पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान का भी संदेश देता है।

इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, संगीता गुप्ता, ड्रीम वैली सोसाइटी अध्यक्ष प्रेम माहेश्वरी, अनिल गुप्ता, सुरेश चंद्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor