प्रिल्यूड में प्रतिभाओं का सम्मान, 49 मेधावी छात्रों को 29 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह केवल शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य का सशक्त मंच है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 49 मेधावी छात्रों को कुल ₹29 लाख की छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए।
समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच प्रतिभा का सम्मान किया गया। छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों में वंश रमानी, ध्रुवि गुप्ता, गीतिका कुकरेजा और आर्या शर्मा को 1 लाख 46 हजार 400 रुपये, साक्षी भोजवानी को 1 लाख 43 हजार 200 रुपये, हर्ष भारद्वाज को 1 लाख 34 हजार 200 रुपये, अर्ज़रागिनी सारस्वत और अक्षिता सिंह को 1 लाख 9 हजार 200 रुपये प्रदान किए गए।
इसी क्रम में आर्य जैन, अर्पित अग्रवाल, परी, शुभांग सिंह और अनमोल चैत्य को 73 हजार 200 रुपये, अदिता अग्रवाल और श्रुति चंद्रा को 71 हजार 600 रुपये, अंशिका मिश्रा को 59 हजार 800 रुपये, अर्शिया मखीजा, कुमार सुहावन, शिवम जैन, अक्षर मिश्रा, हर्षित पुरवर और अक्षत मल्होत्रा को 54 हजार 600 रुपये, सोनाक्षी सिंह और इशानी शंकर को 47 हजार 400 रुपये दिए गए।
वहीं अक्षत गंगवार, आराध्य दयाल, मनिक गुप्ता, अनिरुद्ध भारद्वाज, अंशुमन सिकरवार, कशिश चौहान, परी बंसल, आध्या गंगवार, सौम्य प्रताप ढाँगर और अर्जुन गुप्ता को 36 हजार 600 रुपये, मनन गुंबर, गीत अग्रवाल और गर्व जैन को 35 हजार 800 रुपये, आद्या सोनी को 34 हजार 650 रुपये, पवित्रा बंसल को 33 हजार 550 रुपये, तन्मय श्रीवास्तव, अनुराग जैसवाल, आर्य शाल्या, अनन्या पुरोहित, एंजल वर्मा, संस्कृति गुप्ता, गार्गी चौधरी और वाणी कटियार को 27 हजार 300 रुपये तथा अनुप्रभा प्रजापति और अंशुल वर्मा को 23 हजार 700 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति तीन श्रेणियों में निर्धारित की गई थी, जिसमें 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 100 प्रतिशत कंपोजिट फीस छात्रवृत्ति, 90 से 94.9 प्रतिशत अंक पाने वालों को 50 प्रतिशत तथा 80 से 89.9 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 25 प्रतिशत कंपोजिट फीस छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके साथ ही छात्र की वर्तमान सत्र में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रखी गई थी।
मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ऐसा विशिष्ट संस्थान है, जो विद्यार्थियों के हित में इतनी बड़ी धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान कर शिक्षा को प्रोत्साहन दे रहा है। यह पहल अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य में विद्यालय का सशक्त निवेश है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।