जनकपुरी के लिए घर-घर तैयारी, महल आकार लेने लगा, पॉलीथिन पर बैन
आगरा। इस वर्ष की जनकपुरी पॉली एफसीथिन मुक्त होगी। जनकपुरी महोत्सव में सभी स्टॉल धारकों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए शपथ पत्र भी भरवाया जा रहा है। दो दिन बारिश के व्यवधान के बाद अब जनकपुरी महल भी आकार ले रहा है।

जनकपुरी क्षेत्र के घर-घर में उत्साह और उमंग है।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल व गौरव राजावत ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोठी मीना बाजार के नाले को प्रशासन के सहयोग से जाली लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत आवश्यक था।
महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल ने बताया कि महिलाएं विवाह के विभिन्न मंगल कार्यों के लिए लोक गीत तैयार कर रही हैं। रंगोली सजेंगी। थाल सज्जा, तौरण द्वार सजाए जाएंगे। सभी मंगल कार्य सनातनी परम्परा के अनुसार सम्पन्न होंगे। घर-घर को फूलों व रोशनी से सजाने की तैयारी है।
*गौशाला में होगा तुलसी सालिगराम का विवाह*
तुलसी सालिगराम विवाह आयोजन के लिए शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला को चुना गया है। जहां उत्साह व भाव भक्ति के साथ तुलसी माता व सालिगराम का विवाह सम्पन्न होगा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक राहुल चतुर्वेदी व मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने यह जानकारी दी।
संध्या आरती में हर रोज बढ़ रहे भक्त
आगरा। जनकपुरी कार्यालय में संध्या आरती में शामिल होने के लिए विभिन्न समाजिक संगठनों में उत्सुकता बढ़ रही है। वहीं कार्यालय में सुन्दर काण्ड और हनुमान कराने के लिए प्रस्ताव आ रहे हैं।
आज की आरती में आज होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, सचिव संजीव जैन, कोषाध्यक्ष राजेश कालिया, उपाध्यक्ष संजीव बारती, प्रचार सचिव नरेन्द्र गुप्ता, प्रचार सचिव राजकुमार खंडेलवाल, जनकपुरी योजन समिति के अनुराग उपाध्याय, हेमन्त भोजवानी, मुनेन्द्र जादौन आदि
शामिल हुए।