आगरा के लिए गौरवः प्रो. बीके सारस्वत बने सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत प्रोफेसर बीके सारस्वत को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। यह विश्वविद्यालय की दुनिया में उनका एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Jul 23, 2025 - 13:21
 0
आगरा के लिए गौरवः प्रो. बीके सारस्वत बने सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति

आईईटी को पहचान दिलाने में निभाई थी केंद्रीय भूमिका

प्रो. सारस्वत लंबे समय तक इंजीनियरिंग संस्थान (आईटी) के निदेशक रहे हैं। संस्थान की आधारशिला से लेकर राष्ट्रीय पहचान तक के सफर में उनका योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) से करोड़ों रुपये की परियोजनाएं मंजूर करवाईं और संस्थान के बुनियादी ढांचे को सशक्त किया।

कंप्यूटर साइंस में गहराई से की शोध और नवाचार

प्रोफेसर सारस्वत कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय शोध कार्य कर चुके हैं। उनके नाम 38 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं। उन्होंने यूजीसी और एआईसीटीई जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों से अनेक प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया है।

शैक्षिक नेतृत्व में लंबा अनुभव

प्रो. सारस्वत को शिक्षा क्षेत्र में 30 वर्षों का अनुभव है। वे फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के 10 वर्षों तक डीन, कंप्यूटर साइंस विभाग के 4 साल तक विभागाध्यक्ष, 12 वर्षों तक अकेडमिक काउंसिल के सदस्य, और तीन साल तक एआईसीटीई के सदस्य रहे हैं।

आलेख से भी रहे थे चर्चाओं में

उनका एक लेख प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर युवाओं के लिए समर्पित था, जो  काफी चर्चित रहा था, जिसने उन्हें अकादमिक दायरे से बाहर एक वैचारिक लेखक के रूप में भी पहचान दिलाई।

SP_Singh AURGURU Editor