फतेहपुर सीकरी में अवंती बाई लोधी के सम्मान में निकली शोभायात्रा ने भरा राष्ट्रभक्ति का जोश

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। 1857 की महान क्रांति की वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर फतेहपुर सीकरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों की भागीदारी ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मटोली राम की बगीची से शुरू हुई इस शोभायात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जन-जन में राष्ट्र गौरव और एकता का संदेश दिया।

Mar 29, 2026 - 19:44
 0
फतेहपुर सीकरी में अवंती बाई लोधी के सम्मान में निकली शोभायात्रा ने भरा राष्ट्रभक्ति का जोश
फतेहपुर सीकरी में रविवार को निकाली गई अवंती बाई लोधी की शोभायात्रा की एक झलक।

आरती और माल्यार्पण के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मटोली राम की बगीची पर वीरांगना अवंती बाई लोधी के स्वरूप पर आरती और माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पिछोर विधानसभा से विधायक प्रीतम सिंह लोधी, आगरा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल, भाजपा वरिष्ठ नेता लाल सिंह लोधी तथा बसपा नेता डॉ. मुकेश राजपूत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

झांकियों और नारों से गूंजा पूरा शहर

शोभायात्रा में वीरांगना के जीवन और बलिदान को दर्शाती आकर्षक झांकियां सजाई गईं। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच यात्रा दाऊवार, चूड़ी बाजार, सराफा बाजार, घंटाघर बाजार और बस स्टैंड होते हुए बाईपास तक पहुंची।
इसके बाद ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा में शोभायात्रा का समापन किया गया।

अवंती बाई पूरे राष्ट्र की वीरांगना

समापन अवसर पर एडवोकेट अनेक वर्मा और मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि अवंती बाई लोधी 1857 की क्रांति की पहली महिला वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि वे किसी एक समाज की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की प्रेरणा हैं।

सामाजिक सौहार्द और भव्य स्वागत बना आकर्षण

कार्यक्रम में सभी समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फतेहपुर सीकरी के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने मुख्य बाजार में व्यवस्थाएं संभालते हुए आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह प्रतिभागियों का साफा बांधकर अभिनंदन किया गया, जिससे आयोजन में सामाजिक एकता की मिसाल देखने को मिली।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में आगरा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष बबलू लोधी, डॉ. रामेश्वर चौधरी, नरेश चंद्र कोली, सुनील लोधी, महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी, नरेश राजपूत, मिश्रीलाल राजपूत, अर्जुन सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लोधी क्षत्रिय एम्प्लाइज एसोसिएशन (लक्ष्य) आगरा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह, संरक्षक इंजीनियर रतिराम वर्मा, उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महामंत्री प्रशांत राजपूत, तहसील अध्यक्ष सोहनलाल राजपूत, मीडिया प्रभारी महावीर सिंह वर्मा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन बीनू राजपूत और राजकुमार प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। भारत सिंह, सोनू लोधी, अनिल राजपूत, मांगीलाल लोधी, डोरी लाल राजपूत, दिनेश रोडवेज और डॉ. प्रेमपाल लोधी ने साफा बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा पर राजपूत मिथुन लोधी और पवन लोधी द्वारा सीवी जिम पर शोभायात्रा में पहुंचे लोगों का भव्य स्वागत किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor