हरियाणा में आगरा के प्रोफेसर दिवाकर का हुआ सम्मान
आगरा। समालखा के वैश्य गर्ल्स कॉलेज में श्याम बाबा सेवा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अम्बेडकर विवि के पूर्व सहायक प्रोफेसर एवं उप्र रामायण रिसर्च काउंसिल के समन्वयक डॉ. दिवाकर तिवारी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ राकेश सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म सर्वोपरि है। शाश्वत और सदा बना रहने वाला है।सनातन धर्म को हिन्दू धर्म या वैदिक धर्म के नाम से भी जाना जाता है।डॉ. सिन्हा ने कहा कि सनातन धर्म को दुनिया का सबसे प्राचीनतम धर्म माना जाता है। सनातन धर्म में जो कुछ भी बताया गया है, वह इंसान के समझ या बुद्धि के अनुकूल है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, परम कल्याण की बात करता है।सनातन धर्म में, कर्म, विचार, भाव सबके हित, सबकी भलाई, प्रेम भरे हों, वे इस धर्म के अनुकूल हैं। सनातन धर्म में, यज्ञ, साधना, तप और ध्यान को प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम सब सनातन के लिए इकट्ठा हों और इसे आगे बढ़ने पर बल दें।
इस अवसर पर डा दिवाकर तिवारी को डॉ. राकेश सिन्हा एवं कमेटी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया l इस मौके पर अमेरिका से विशेष तौर पर पधारे रणवीर गुप्ता, राजेश अग्रवाल, तनुज सेठी और श्याम बाबा सेवा मंडल के प्रधान सत्यवीर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।