पंजाबी सभा ने भगत सिंह को जयंती पर किया याद
आगरा। इंकलाब ज़िंदाबाद जैसे नारे से भारत की आजादी की लड़ाई के मुख्य सूत्रधार शहीद भगत सिंह का जन्मदिन पंजाबी सभा ने शुक्रवार को मनाया।

पंजाबी सभा की महानगर इकाई ने भगत सिंह द्वार, नूरी दरवाजे पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया।
पंजाबी सभा के महानगर अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर इस मौके पर कहा कि भगत सिंह आजादी के इतिहास में अपने साहस और क्रांतिकारी विचारों के लिए आज भी प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने अपने मित्रों राजगुरु और सुखदेव के साथ अंग्रेज की नाक में दम कर दिया और खुशी खुशी देश के स्वाभिमान के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।
पंजाबी सभा के महानगर अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर, महामंत्री भारत भूषण एडवोकेट, विश्वनाथ जुनेजा, सुरेश भांबरी, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, जगदीश बत्रा, संजय अरोरा, गुलशन सराफ, अमित कौरा, नंदी महाजन, विजय कपूर आदि उपस्थित रहे।