यूपी पुलिस में 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां अगले माह से

आगरा। पुलिस सेवा में जाने की इच्छा पाले बेरोजगार नौजवानों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर से बम्पर भर्तियां होने जा रही हैं। यूपी पुलिस इस बार 26596 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इनमें से 4543 पद सब इंसपेक्टर और शेष 19220 पद सिपाही के हैं।

Mar 27, 2025 - 21:00
 0
यूपी पुलिस में 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां अगले माह से

-इनमें 4543 पद सब इंसपेक्टर और 19220 सिपाही पदों पर भर्ती होगी

उत्तर प्रदेश पुलिस में पिछले महीने ही बहुत बड़े पैमाने पर भर्तियां हुई थीं। पिछली पुलिस भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के बाद खासा हंगामा खड़ा हो गया था। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई गई थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब एक बार फिर से बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि भर्ती की प्रक्रिया अप्रैल के अंत में शुरू हो जाएगी। चूंकि इस बार भी 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं, इसलिए इसके लिए व्यापक इंतजाम होंगे।

पुलिस में बम्पर भर्तियों की सूचना बाहर आने के बाद उन युवाओं में खुशी है जो पिछली भर्ती में चूक गये थे।

SP_Singh AURGURU Editor