बच्चों की प्रतिभा और स्वदेशी उत्पादों से सजा गणतंत्र दिवस मेला, शहीदों की याद में 165 यूनिट रक्तदान, आगरा में ताज प्रेस क्लब समेत अनेक संस्थाओं ने किये आयोजन

आगरा। 77वें गणतंत्र दिवस पर आगरा शहर देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सेवा और बच्चों की प्रतिभा के उत्सव में सराबोर नजर आया। शैक्षिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक मंचों, प्रेस संगठनों और सेवा संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में कहीं बच्चों की रचनात्मकता चमकी, कहीं कलाकारों की प्रस्तुतियां गूंजीं, तो कहीं रक्तदान और सेवा कार्यों के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया। हर आयोजन में संविधान, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश केंद्र में रहा।

Jan 27, 2026 - 20:26
 0
बच्चों की प्रतिभा और स्वदेशी उत्पादों से सजा गणतंत्र दिवस मेला, शहीदों की याद में 165 यूनिट रक्तदान, आगरा में ताज प्रेस क्लब समेत अनेक संस्थाओं ने किये आयोजन

जय हिन्द के जयघोष से गूंजा तिरंगा चौक

आगरा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अजीत नगर तिराहे स्थित तिरंगा चौक देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अजीत नगर बाजार कमेटी के सहयोग से सोमवार को यहां पूरे उत्साह और राजकीय गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। यह झंडारोहण तिरंगा चौक पर 2921वें दिन संपन्न हुआ, जहां बीते 9 वर्षों से प्रतिदिन राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुंबई से ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम से जुड़े संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा चौक युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल है और यह देश का एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां रोजाना राष्ट्रगान के साथ ध्वज फहराया जाता है। यहां ध्वजारोहण करना गर्व का विषय है।

बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि तिरंगा चौक का नाम हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होकर आगरा का गौरव बढ़ा चुका है। यहां प्रतिदिन सुबह ठीक 10 बजे विधिवत कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण होता है।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर इंडियाज गॉट टैलेंट शो फेम पी.एस. डांस ग्रुप ने देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन बी.एस. अब्बास ने किया।

इस अवसर पर संरक्षक सतेंद्र दुबे, दिनेश अग्रवाल, दिनेश अरोड़ा, राना रणजीत सिंह, संतोष गोयल, डी.के. गोयल, विनय भल्ला, पंकज यादव, सुधीर कुमार, सौरभ अग्रवाल, मनोज गुप्ता, हरिशंकर सिंह चाहर, सुनील कोहली, तेज सिंह, हरप्रीत सिंह, मुकेश कुशवाह, संजय नोतनानी, इमरान अब्बास सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विद्या स्वरूप फाउंडेशन ने आयोजित किया गणतंत्र दिवस मेला

आगरा। विद्या स्वरूप फाउंडेशन द्वारा कमला नगर स्थित शिवशंकर सेवा सदन में आयोजित गणतंत्र दिवस मेला देशभक्ति और भारतीय संस्कृति का जीवंत संगम बना।
मेले का शुभारंभ लायंस क्लब द्वितीय डिस्ट्रिक गवर्नर अजय भार्गव, इंडिया राइजिंग अध्यक्ष आर.पी. सक्सेना, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, कंचन बंसल एवं पूजा बंसल द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।

फाउंडेशन अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस में अभय प्रथम, गर्व द्वितीय, दिविजा तृतीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता में रिदिमा प्रथम, वंश द्वितीय, नाइशा तृतीय। ड्राइंग में नाइशा अरोड़ा प्रथम, धवनि गर्ग द्वितीय, गरिमा तृतीय। कविता में आराध्या प्रथम, सक्षम द्वितीय, रणविजय तृतीय। मेंटल मैथ में अविका प्रथम, श्रयांस तिवारी द्वितीय, देवांश गर्ग तृतीय। स्टोरी टेलिंग में ध्वज सिंघल प्रथम, काव्या बंसल द्वितीय, अज़लफा खान तृतीय रहीं।

सचिव मोनिका अग्रवाल ने बताया कि मेले में अनुभव निधि आश्रम, इस्कॉन, लव यू जिंदगी, केस्पर होम्स, इंडिया राइजिंग, भारत विकास परिषद सहित अनेक संस्थाओं के हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पाद एवं व्यंजन स्टॉल लगाए गए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।

मंच पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कपिल शर्मा ने बच्चों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। झूले और खेलकूद की विशेष व्यवस्था रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर साक्षी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, शशि गोयल, स्नेहा गर्ग, वर्षा गुप्ता, सुरभि गुप्ता, सीए शिवम अग्रवाल, वंश पाण्डेय, शिविका अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

ताज प्रेस क्लब में पत्रकारों ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

आगरा। घटिया आजम खां स्थित ताज प्रेस क्लब में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब अध्यक्ष मनोज मिश्र ने ध्वजारोहण किया। सुधीर बैंड द्वारा राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देशभक्ति धुनों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। महासचिव विवेक कुमार जैन, डॉ. के.एन. मिश्रा और सत्येंद्र पाठक ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
अध्यक्ष मनोज मिश्र ने क्लब की उपलब्धियों, भवन निर्माण कार्य एवं सदस्य नवीनीकरण की जानकारी दी। समारोह में डॉ. एम.सी. शर्मा, उनके पिता रमेश चंद्र शर्मा एवं श्याम सुंदर पाराशर की नातिनी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार जैन ने किया। उपाध्यक्ष अजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सज्जन सागर, कोषाध्यक्ष धीरज शर्मा, सचिव पीयूष शर्मा, जगत नारायण शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, शरद शर्मा, राजेश दुबे, जय सिंह वर्मा, मनीष जैन, अरुण रावत, एसपी सिंह, फरहान खान, वीरेंद्र इमल, शीतल सिंह माया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद नवज्योति ने संविधान मूल्यों का दिया संदेश

आगरा। भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा ने कमला नगर स्थित सेंट्रल बैंक रोड पार्क में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।
अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने कहा कि गणतंत्र दिवस न्याय, समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों की याद दिलाता है। राहगीरों को मिष्ठान वितरित किया गया। उपस्थित लोगों में सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, नीलू जैन, संजीव अग्रवाल, डॉ. अमित सिंघल, राकेश अग्रवाल, शुभम गोयल, तान्या गर्ग, संदीप मित्तल, अंकुश मित्तल, जितेंद्र जैन, मोहित अग्रवाल, मनीष गोयल, सुशील गुप्ता, अनिल गुप्ता, नीलू मित्तल, शिल्पी मित्तल, शशांक अग्रवाल, अमित गर्ग, अशोक लालवानी आदि प्रमुख थे।

रंगकर्मियों ने मनाया गणतंत्र दिवस

आगरा। एनएससी कंप्यूटर पर शहर के रंगकर्मियों व संस्कृति कर्मियों ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। ध्वजारोहण वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज सिंघल ने किया। गौरव शर्मा, आकांछी, चंद्रशेखर, मो. रईस, संस्कृति, अजय दुबे, अंबरीश नाथ, डॉ. प्रदीप, मनोज जैन, राजीव सिंघल, नीरज अग्रवाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

संबोधन करने वालों में डॉ. मनोज सिंघल, डॉ. ज्योत्सना रघुवंशी, दिलीप रघुवंशी, हरीश चिमटी, मनमोहन भारद्वाज, पार्थो सेन, डॉ. महेश धाकड़, डॉ. नवीन गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर, गौरव शर्मा एवं माही वी कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन ने किया।

अमर शहीदों की स्मृति में 165 यूनिट रक्तदान

आगरा। गणतंत्र दिवस पर प्रयास फाउंडेशन आगरा द्वारा इंदर एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी एवं लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से बल्केश्वर स्थित कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 165 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें 23 महिलाएं शामिल रहीं।

ध्वजारोहण उ.प्र. लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग ने किया। फाउंडेशन अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल गुड्डू ने बताया कि शिविर विशंभरनाथ अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, नंदी महाजन, डॉ. राधेश्याम, रिंकू गर्ग, नागेंद्र प्रसाद, रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, मोहित अग्रवाल, अंकुर गर्ग, आशीष सिंघल, अनूप अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, संदीप वर्मा, उमंग गुप्ता, शिखर बंसल, प्रदीप माहेश्वरी, मधुबाला अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

सेवा संस्थाओं और शिक्षण केंद्रों में भी दिखा राष्ट्रप्रेम

गर्भाधान संस्कार एवं मैटरनिटी होम, टीयर्स, एवं वात्सल्य सेवा समिति द्वारा भी गणतंत्र दिवस गरिमामय रूप से मनाया गया।
ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, बच्चों को कॉपी-पेन वितरण और संविधान मूल्यों पर वक्तव्यों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए।
इन आयोजनों में अशोक अग्रवाल एडवोकेट, मनोज अग्रवाल, डॉ. रीता अग्रवाल, रश्मि जैन, उपासना जैन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

टीयर्स में 77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आगरा। शहीदों की कुर्बानी को शत-शत नमन करते हुए सोमवार को टीयर्स में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल द्वारा राष्ट्री य ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया।

कार्यक्रम में रिहान, रितेश, गौरव, रोहित श्रीवास्तव, हर्ष, अभय ने सहभागिता की, जबकि बुशरा, उदीशा और रचना ने “तेरी मिट्टी में मिल जावां” और “घर आ जा परदेसी” गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त बुशरा ने “देश मेरा रंगीला” गीत पर एकल प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
डॉ. रीता अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में देशप्रेम की भावना जागृत करना ही संस्था का उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में विश्वजीत जैन द्वारा बच्चों एवं स्टाफ को लड्डू वितरित किए गए।

वात्सल्य सेवा समिति ने हर्षोल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

आगरा। वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में अवधपुरी कॉलोनी स्थित पावर हाउस ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रबंध समिति कला कुंज के अध्यक्ष रविंद्र जैन (ब्रश वाले) एवं श्रीमती विनोद कुमारी जैन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।

तिरंगा टोपी और तिरंगा पट्टी पहने नागरिकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, “जय हिंद” के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मि जैन, मंत्री उपासना जैन, मानवी जैन, सुनीता जैन, रागिनी जैन, विनोद कुमारी जैन, सुमन जैन, सुनीता पाटनी, प्रीति त्यागी, अनीता शर्मा, सीमा बेनाडा, शिवानी जैन, रविंद्र जैन, मुकेश भगत, अजय जैन, जितेश जैन, बृजेश पचौरी, आगम जैन, अतिशय जैन, नीतू जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

SP_Singh AURGURU Editor