आरएलडी ने अपने अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, केक काटा और गुड़ बांटा

आगरा। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन गुरुवार को आगरा में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सिकंदरा स्थित राष्ट्रीय लोक दल के महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं गुड़ बांटकर खुशी का इजहार किया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Dec 27, 2025 - 20:33
 0
आरएलडी ने अपने अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, केक काटा और गुड़ बांटा
रालोद के महानगर कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाते रालोद के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता।

राष्ट्रीय लोक दल के महानगर कार्यालय, सिकंदरा में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर एवं नरेंद्र बघेल, प्रदेश मंत्री डॉ. रुपेश चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री संजीव शर्मा एवं सत्यवीर सिंह रावत, सरदार राजेंद्र सिंह, हिमांशु शर्मा, आलोक चौधरी, डॉ. पवन कुशवाह, सोनू वर्मा, नीरज भारद्वाज, मोनू उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा गुड़ का वितरण कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल एवं प्रदेश मंत्री डॉ. रुपेश चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि जयंत चौधरी देश के किसानों, गरीबों, मजलूमों और नौजवानों की उम्मीद की किरण हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल किसानों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि जयंत चौधरी का संघर्षशील नेतृत्व किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहा है।

इस अवसर पर दिलीप जैन, मनोज बाल्मीकि, प्रमोद कश्यप, शेर सिंह, ठा. सुरेंद्र सिंह मास्टर, चरण सिंह निषाद, निर्मल मथुरिया, सुनील राजपूत, संजीव कुमार धाकरे, मोहम्मद इलियास, साजिद खान, पवन गुप्ता, महेंद्र ओम जी, रिंकू सिंह, किशोर राठौर, जसवीर चाहर, संजीव खोखर, साबिर खान, इदरस खान, मोनू बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor