फतेहपुर सीकरी में 12 अक्टूबर को रालोद की हुंकार, जयंत चौधरी स्वाभिमान सभा को संबोधित करेंगे

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल 12 अक्टूबर को फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के जैंगारा में विशाल स्वाभिमान सभा आयोजित करेगा। सभा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी होंगे। सभा की तैयारियों को लेकर पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर दी हैं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान किया गया है।

Oct 2, 2026 - 21:49
 0
फतेहपुर सीकरी में 12 अक्टूबर को रालोद की हुंकार, जयंत चौधरी स्वाभिमान सभा को संबोधित करेंगे
जैंगारा में होने वाली रालोद की स्वाभिमान सभा के प्रभारी मंजीत सिंह चिकारा का स्वागत करते रालोद नेता कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल एवं अन्य।

सभा को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री मंजीत सिंह चिकारा को प्रभारी तथा सदस्य विधान परिषद योगेश नौहवार को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। तैयारियों के सिलसिले में सभा प्रभारी मंजीत सिंह चिकारा ने सिकंदरा-बोदला रोड स्थित नंबरदार होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मंजीत सिंह चिकारा ने कहा कि 12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा जयंत चौधरी के साथ किसान, नौजवान, मजदूर और गांव के स्वाभिमान से जुड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने किया। उन्होंने कहा कि आगरा जिले की कई विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल का पुराना जनाधार रहा है। उनके अनुसार जिले में रालोद के पांच-पांच विधायक और दो-दो मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी के पुराने स्वरूप को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

सामाजिक न्याय मंच के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी है और स्वाभिमान सभा में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव एवं बैठक के व्यवस्थापक मयंक खिरवार ने कहा कि सभा में हजारों युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।

बैठक में खैरागढ़ विधानसभा से प्रत्याशी रहे ठाकुर रोतान सिंह, महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम त्यागी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी गोपीचंद, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. रुपेश चौधरी, श्रीमती अनीता चाहर, मानव चौधरी, युवा राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय फौजदार, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र वर्मा एडवोकेट, किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह, युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव डॉ. खेम सिंह राजपूत, सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष चौधरी बाबूलाल प्रधान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आलोक चौधरी, संजीव शर्मा, सतवीर रावत, किसान प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामजीलाल बघेल, महासचिव हरि सिंह बघेल, बाबूलाल वाल्मीकि, गणेशी लाल तोमर, मास्टर सुरेंद्र सिंह, सोनू वर्मा, राहुल जुरैल, मोनू उपाध्याय, श्रीमती नीतू जैन, जयप्रकाश राजपूत, गौरव खिरवार, किशोर राठौड़, अभिषेक खिरवार, रामनारायण, चेतन शर्मा, शेर सिंह वर्मा, सुनील राजपूत, लखन शिवम, मोनू राजपूत, कंचन पाण्डेय, संगीता यादव, अनीता गुप्ता और पूनम पचौरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor