आगरा में दीपों की रोशनी में रोटरी क्लब आगरा एवं रॉयल ने मनाई रंगीन दीपावली की शाम
आगरा। रोटरी क्लब आगरा और रोटरी क्लब आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली उत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी मंडल 3110 के मंडलाध्यक्ष श्री राजन विद्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी, रोटरी कोआर्डिनेटर एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष शरत चन्द्र, DRFC पूर्व मंडलाध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला, पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरव निमेश अग्रवाल और मंडलाध्यक्ष निर्वाचित जसबीर सिंह भाटिया द्वारा दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ। इस मौके पर पूरे वातावरण में उल्लास और उमंग का संचार हुआ।
मुख्य अतिथि राजन विद्यार्थी ने कहा कि दीपावली प्रकाश और सकारात्मकता का पर्व है। रोटरी परिवार द्वारा इसे सेवा, सौहार्द और आनंद के साथ मनाना अनुकरणीय है।
सदस्यों और उनके परिवारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट चाट और सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लिया।
दीपों, रंगोली और सजावट से सजा परिसर सौहार्द और खुशियों की चमक से आलोकित रहा। रोटरी क्लब आगरा रॉयल की अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने कहा कि रोटरी परिवार दीपावली को समाजसेवा और एकता की भावना के साथ मनाता है।
रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल ने कहा, दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, यह एकता, आनंद और सेवा की भावना का उत्सव है। रोटरी परिवार के रूप में हम इस रोशनी को समाज में बाँटने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन संगीता अग्रवाल और आशीष अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि संचालन सुरभि मित्तल और आलोक मित्तल ने अपने शानदार अंदाज में किया। रोटरी क्लब आगरा के सचिव जितेन्द्र जैन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यवस्था में मनोज आर कुमार और सृष्टि जैन ने सहयोग किया।
उल्लेखनीय उपस्थितियों में शालिनी विद्यार्थी, अंजना चन्द्र, सरोज शुक्ला, रुचि अग्रवाल, दलजीत कौर भाटिया, दीपा रावत, मीना सिंह, नम्रता पैनीकर, आरती मेहरोत्रा शामिल रही।
टीयर्स बौद्धिक दिव्यांगजन संस्थान में बच्चों ने मनाया दीपोत्सव

आगरा। टीयर्स बौद्धिक दिव्यांगजन संस्थान के बच्चों ने दीपावली के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास और उल्लास के साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री तपन सेठ और अमित सिंह राठौर द्वारा बच्चों के लिए पटाखे और फुलझड़ियाँ चलवायी गईं।
संस्थान की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के त्यौहार मनाने से सभी वर्ग के बच्चे पटाखे और फुलझड़ी जलाने का आनंद ले पाते हैं। उनका प्रयास है कि बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए और वे सामूहिक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त करें।
कार्यक्रम में बच्चों की मुस्कान, उत्साह और सामूहिक भागीदारी ने दीपोत्सव को और भी यादगार बना दिया।