संघ वही कार्य कर रहा है जो सिख गुरुओं ने किया

आगरा। संगठित रहने से ही हो सकता है समाज व राष्ट्र का भला। यह कहना है आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र का। प्रांत प्रचारक ने पालीवाल पार्क में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पूर्वी महानगर के विद्यार्थी कार्यविभाग द्वारा शतोत्कर्ष विद्यार्थी (युवा संगम) को संबोधित करते हुए कहा "धर्मो रक्षति रक्षितः" यदि आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म भी आपकी रक्षा करेगा। उन्होंने युवा संगम के विद्यार्थीयो को उद्‌बोधित किया कि वे शाखा के माध्यम से अपना शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास करें। 

Nov 24, 2024 - 22:57
 0
संघ वही कार्य कर रहा है जो सिख गुरुओं ने किया
पालीवाल पार्क में आयोजित आरएसएस के युवा संगम का एक विहंगम दृश्य।

- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के युवा संगम में 960 विद्यार्थियों ने लिया भाग 

युवा संगम में पूर्वी महानार के 13 नगर की 43 विद्यार्थी शाखाओं और दो विद्यार्थी मिलन के 960 स्वयंसेवको ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में व्यायाम योग, तिष्ठ योग व घोष की 15 रचनाओं का वादन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार ओपिन्दर सिंह उर्फ लवली ने की। 

उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि संघ वही कार्य कर रहा है, जो कार्य सिख गुरुओं ने किया। विभाग संघचालक राजन, माननीय महानगर संघचालक रविन्द्र, विभाग प्रचारक आनन्द व प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति ने भी विद्यार्थी स्वयं सेवकों को संबोधित किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर प्रचारक विमल, महानगर कार्यवाह विजय माहेश्वरी, सह महानगर कार्यवाह डॉ नरेंद्र सिसोदिया, महानगर विद्यार्थी प्रचारक राम, महानगर विद्यार्थी प्रमुख मनोज तथा सह विद्यार्थी प्रमुख राजेश व अरुण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor