तोरा में युवक का शव मिलने के बाद बवाल, पथराव  

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के तोरा गांव के पास कैलाशकुजं में आज सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद बवाल हो गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक मकान पर पथराव किया। परिजनों को संदेह है कि दो दिन पूर्व हुए एक विवाद के कारण युवक की हत्या की गई है।

Nov 23, 2024 - 11:25
 0
तोरा में युवक का शव मिलने के बाद बवाल, पथराव   

तोरा गांव के पास स्थित कैलाश कुंज के नजदीक बुढ़ाना गांव के एक युवक का शव आज सुबह देखा गया। मृतक बुढ़ाना गांव निवासी देवलाल का पुत्र बालविंदर है। आज सुबह आठ बजे कैलाश कुंज के लोगों ने बालविंदर का शव देखा और पुलिस को सूचित किया।

परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे बुढ़ाना से दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतक का हाल ही में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। परिजनों का मानना है कि इसी विवाद की वजह से युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। 

घटनास्थल पर मृतक के परिवारीजनों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण भी एकत्रित थे। इन लोगों ने उस घर पर पथराव किया, जहां रहने वालों से मृतक का विवाद हुआ था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को यह कहकर शांत किया कि हत्या के बारे में जल्द खुलासा किया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor