राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’, विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हुआ आगरा विश्वविद्यालय का युवा वर्ग

डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कुलपति प्रो. आशु रानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई रैली में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी भावना, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्रनिर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Jan 12, 2026 - 21:38
 0
राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’,  विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हुआ आगरा विश्वविद्यालय का युवा वर्ग
‘रन फ़ॉर स्वदेशी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं कुलपति प्रो. आशु रानी।

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भरता और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर से हुआ। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।

‘रन फ़ॉर स्वदेशी’ रैली में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। पूरे परिसर में देशभक्ति, ऊर्जा और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।

रैली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। आयोजन की सफलता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, विभागों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्र हित में एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक करते हैं।