सैफ का हमलावर मोहम्मद शरीफुल ठाणे से गिरफ्तार, बांग्लादेशी होने की आशंका

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर उन्हीं के आवास में घुसकर जानलेवा हमला करने वाला आखिरकर मुंबई पुलिस ने दबोच ही लिया। हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद निकला है। उसके बांग्लादेशी नागरिक होने के संकेत मिल रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इस आरोपी को मुंबई के पास ठाणे से गिरफ्तार किया। वह ठाणे में हीरानंदानी लेबर कैंप में छिपा हुआ था।

Jan 19, 2025 - 09:47
 0
सैफ का हमलावर मोहम्मद शरीफुल ठाणे से गिरफ्तार, बांग्लादेशी होने की आशंका

-आरोपी के पास से कोई भारतीय दस्तावेज नहीं मिला, कई नाम रख रखे थे

मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बारे में यह भी पता चला है कि वह समय-समय पर अपने नाम बदलता रहता था। उसने इलियास, बीजे, बिजॊय दास और विजय दास आदि नाम उसने रख रखे हैं। संभवतः वह कुद को बंगाल का निवासी बताने के लिए हिंदू नाम भी बताया करता था। उसके पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं मिला है।

आरोपी को गिऱफ्तार कर बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद शरीफुल से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल इतना ही पता चला है कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल कुछ महीने पहले ही मुंबई पहुंचा था। मुंबई पहुंचने के बाद पहले वह बाहरी इलाकों में रहा था।

आरोपी मुंबई की एक हाउसकीपिंग कंपनी का जॊब करता था। पुलिस यह जांच कर रही है कि मोहम्मद शरीफुल को हाउसकीपिंग कंपनी ने बगैर कोई दस्तावेज जांचे उसे जॊब कैसे दे दी।

अभी तक की पूछताछ से पुलिस को लग रहा है कि हमलावर पहली बार ही सैफ अली खान के आवास में पहुंचा था। अभी तक यही लग रहा है कि वह चोरी के इरादे से वहां पहुंचा था।

SP_Singh AURGURU Editor