किसानों के मसीहा को नमन, सम्मान से सजी जयंती, मान सिंह पैलेस में किसान दिवस पर 101 अन्नदाताओं का अभिनंदन, चौधरी चरण सिंह के विचारों की गूंज

आगरा। भूतपूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मंगलवार को किसान दिवस के रूप में लखनपुर, शास्त्रीपुरम स्थित मानसिंह पैलेस मैरिज होम में पूरे सम्मान, गरिमा और भावनात्मक वातावरण के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Dec 23, 2025 - 20:50
 0
किसानों के मसीहा को नमन, सम्मान से सजी जयंती, मान सिंह पैलेस में किसान दिवस पर 101 अन्नदाताओं का अभिनंदन, चौधरी चरण सिंह के विचारों की गूंज
मानसिंह पैलेस शास्त्रीपुरम में किसान दिवस के अवसर पर आयोजित चौधरी चरण सिंह जयंती समारोह में सम्मानित वृद्ध किसान एवं अतिथिगण।

Top of Form

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वृद्ध किसानों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने चौधरी चरण सिंह के जीवन, संघर्ष और किसान हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को स्मरण करते हुए अपने संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि किसानों की आवाज़ और आत्मसम्मान के प्रतीक थे, जिनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिचपुरी चौधरी मानसिंह एवं उनके पुत्र लखन चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में 101 वृद्ध किसानों, समाजसेवियों, प्रधानों एवं पूर्व प्रधानों को चौधरी चरण सिंह का चित्र, माला एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानितजनों के लिए सामूहिक भोज की भी व्यवस्था की गई।

इसके अतिरिक्त 11 अति-वृद्ध किसानों को कंबल भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को किसान सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का माध्यम है।

समारोह की अध्यक्षता वयोवृद्ध किसान जितेंद्र सिंह सुनारी ने की, जबकि संचालन अखिल भारतीय जाट महासभा के महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर ने किया।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर एवं महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला सहित वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसान, गांव और गरीब के लिए समर्पित रहा, और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

मंच पर अतर सिंह मुखिया, ओपी वर्मा, मोहन सिंह मुखिया, वीरेंद्र सिंह चाहर, श्यामवीर पूनिया, सुरेंद्र सिंह वर्मा, अशोक शर्मा, समुद्र सिंह छोंकर, नानक चंद वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वीरपाल प्रधान, राजवीर प्रधान, रामगोपाल चाहर, डॉ. लाखन सिंह छोंकर, संतोष चौधरी, कृष्णवीर प्रधान, भीष्म पाल चौधरी, गुड्डू चौधरी, बॉबी चौधरी, राहुल प्रधान, रघुवीर प्रधान, रामवीर प्रधान, कीरता प्रधान, महावीर प्रधान, भूपेंद्र राणा, जयप्रकाश चाहर, गजेंद्र नरवार, निर्मल चाहर, गुलवीर चौधरी, नवल चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor