समाजवादी पार्टी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरी, माघ मेले की घटना को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
आगरा। प्रयागराज माघ मेले में संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ हुई कथित अभद्रता के विरोध में समाजवादी पार्टी महानगर आगरा ने आज जिला मुख्यालय पर जनाक्रोश प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने किया।
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रशासनिक संरक्षण में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि अन्याय और दमन के खिलाफ चलने वाला आंदोलन है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी धर्म, किसी भी संत या नागरिक के साथ अन्याय होगा, तो समाजवादी पार्टी चट्टान की तरह उसके साथ खड़ी मिलेगी। संतों का अपमान देश की सांस्कृतिक आत्मा पर हमला है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शब्बीर अब्बास ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में प्रयागराज की घटना की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई, भविष्य में संतों और धार्मिक गुरुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष तेज करेगी।
प्रदर्शन में राजपाल यादव, ममता टपलू, रिजवानउद्दीन प्रिंस, राहुल चौधरी, मधुकर अरोड़ा, अमीर सिंह फ़ौजदार, सतीश चाहर, चौधरी फ़रान, विजय सिंह, अमित यादव, राशिद मेव, सोमेश गुप्ता, सनी छाबड़ा, मोनिका नाज ख़ान, रामनरेश यादव, पूनम वाल्मीकि, प्रवेश ख़ान, वेद चौधरी, मनीष यादव, सागर यादव, हर्ष धाकड़, बलविंदर जाटव, समीर अब्बास, असलम वारसी, पठान कुरेशी, हाजी मुन्ना अलवी, इमरान अब्बास, जमील सिद्दीकी, अर्श ख़ान, मो. बिलाल, सादिक उस्मानी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Top of Form
Bottom of Form
यमुना पार में तमाम लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता, 11 वार्ड अध्यक्ष नियुक्त

यमुना पार में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास।
आगरा। यमुना पार क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम करते हुए यमुना पार क्षेत्र के 11 वार्डों के वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे और प्रत्येक वार्ड में प्रभारी नियुक्त कर संगठन को धार दी।
नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों में मोहम्मद गौरी वार्ड नंबर 82, मोहम्मद साबिर वार्ड नंबर 50, कामिल अली वार्ड नंबर 67, जाहेद खान वार्ड नंबर 13, जयवीर सिंह बघेल वार्ड नंबर 55, श्यामवीर सिंह दिवाकर वार्ड नंबर 7 और मुकुल कुमार जाटव वार्ड नंबर 32 शामिल रहे।
इसी क्रम में प्रभारी के रूप में सज्जन अली पार्षद, सहप्रभारी के रूप में यशवीर सिंह बघेल, राजेंद्र गणेश कंगन, मो0 कामिल अब्बास, मनु प्रताप सिंह और सफीक मोहम्मद को जिम्मेदारी सौंपी गई।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ चुनावी मंच की पार्टी नहीं, बल्कि शोषित, पीड़ित और उपेक्षित समाज की लड़ाई लड़ने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं और अल्पसंख्यक समाज की आवाज अगर कोई मजबूती से उठाता है, तो वह सपा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह चौहान, समीर अब्बास, जमील खान, जमील सिद्दीकी, राहुल चौधरी और अजीज अब्बास मौजूद रहे।