कुरुक्षेत्र के साहित्योत्सव में आगरा के संजय गुप्त को मिला 'साहित्य शिखर सम्मान'

आगरा। साहित्य, कला और संस्कृति न्यास 'साहित्योदय' के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र के अखण्ड गीता पीठ में आयोजित 'गीतायन अंतरराष्ट्रीय साहित्योत्सव' में आगरा के वरिष्ठ साहित्य सेवी और रचनाकार संजय गुप्त को 'साहित्य शिखर सम्मान' से अलंकृत किया गया। यह सम्मान डॉ. बुद्धि नाथ मिश्र द्वारा आयोजित महाकाव्य लोकार्पण समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

Nov 16, 2025 - 20:37
 0
कुरुक्षेत्र के साहित्योत्सव में आगरा के संजय गुप्त को मिला 'साहित्य शिखर सम्मान'
आगरा के साहित्य सेवी संजय गुप्त को सम्मानित करते अतिथिगण।

श्री मद्भागवद्गीता मंडपम के विशाल सभागार में हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन अखण्ड गीता पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वतानंद गिरी जी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बुद्धि नाथ मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान महाभारत के श्रीमद्भागवत गीता प्रसंगों पर आधारित साझा महाकाव्य 'गीतायन' का लोकार्पण किया गया, जिसमें देशभर के 150 से अधिक कवि-लेखकों की रचनाएं शामिल हैं।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंकज प्रियम ने देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों का स्वागत किया। द्विदिवसीय इस आयोजन में 100 से अधिक कवि-कवयित्रियों द्वारा भावपूर्ण काव्यपाठ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत नृत्य नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया।

SP_Singh AURGURU Editor