संस्कार भारती करेगी 101 कला गुरुओं का सम्मान, नटराज पूजन से सजेगा कला और संस्कृति का भव्य समारोह

आगरा। भारतीय कला, संस्कृति और ज्ञान की गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मान देने के उद्देश्य से संस्कार भारती ब्रज प्रांत एवं जिला आगरा द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 26 जुलाई को 101 कला गुरुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ नटराज पूजन के साथ होगा।

Jul 23, 2026 - 22:17
 0
संस्कार भारती करेगी 101 कला गुरुओं का सम्मान, नटराज पूजन से सजेगा कला और संस्कृति का भव्य समारोह
संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा पर होने वाले गुर वंदन कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते संस्कार भारती के पदाधिकारी।

गुरुवार को यूथ हॉस्टल में समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एवं संस्कार भारती के पूर्व अखिल भारतीय साहित्य संयोजक राज बहादुर सिंह राज तथा प्रांतीय संयोजक व कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि समारोह 26 जुलाई रविवार को दोपहर 1:30 बजे बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रयूज स्कूल के वातानुकूलित सभागार में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में 100 उभरते कलाकार गुरु वंदना, गुरु स्तुति और सरस्वती वंदना सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से कला गुरुओं और कला साधकों के बीच सम्मान, संवाद और स्नेह का वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष राम अवतार यादव और जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र मुख्य वक्ता, समाजसेवी भूप सिंह इंदौलिया समारोह अध्यक्ष तथा सेंट एंड्रयूज शिक्षा समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा स्वागताध्यक्ष रहेंगे।

समारोह में अधिवक्ता अमित जैन, पवन गुप्ता कैटर्स, मनीष अग्रवाल पायल वाले और अमित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संस्कार भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बांकेलाल गौड़, त्रिक्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष संजय गोयल, महामंत्री नंदनंदन गर्ग सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह चौहान, ज्योति खंडेलवाल, वीरा सक्सेना और रोशनी गिडवानी के निर्देशन में कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

आमंत्रण पत्र विमोचन में ये रहे मौजूद

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर प्रांतीय मंत्री डॉ. मनोज पचौरी, प्रांतीय साहित्य संयोजक डॉ. केशव शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रमुख इंजी. प्रखर अवस्थी, रक्षपाल सिंह परमार, संजय बघेल, डॉ. ममता बंसल, श्रीकृष्ण, राकेश निर्मल, अखिलेश श्रीवास्तव और संदीप जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor