एसबीआई ने एमएसएमई को नई उड़ान दी, संजय प्लेस स्थित पुनर्निर्मित एसएमई शाखा का शुभारंभ

आगरा। माइक्रो, स्मॉल एवं मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) सेक्टर को और अधिक मज़बूती देने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने संजय प्लेस स्थित अपनी पुनर्निर्मित SME शाखा का भव्य उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष मिश्रा ने घंटा बजाकर, शंखनाद एवं भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

Dec 11, 2025 - 20:07
 0
एसबीआई ने एमएसएमई को नई उड़ान दी, संजय प्लेस स्थित पुनर्निर्मित एसएमई  शाखा का शुभारंभ
संजय प्लेस स्थित एसबीआई की पुनर्निर्मित एसएमई शाखा का दीप जलाकर उद्घाटन करते दिल्ली सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष मिश्रा व अन्य।

उद्यमियों के लिए नई सुविधाओं का आगाज़

आगरा। माइक्रो, स्मॉल एवं मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) सेक्टर को और अधिक मज़बूती देने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने संजय प्लेस स्थित अपनी पुनर्निर्मित SME शाखा का भव्य उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष मिश्रा ने घंटा बजाकर, शंखनाद एवं भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

शाखा परिसर में हुए शुभारंभ समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत उपमहाप्रबंधक संजय के. सिंह ने बुके भेंट कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक मिश्रा ने कहा कि MSME सेक्टर न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि लाखों रोजगारों का आधार भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए SBI लगातार इस क्षेत्र के लिए नवीनतम वित्तीय समाधान, आसान ऋण, निवेश परामर्श और विकास योजनाएँ उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया कि एसबीआई एमएसएमई और इनवेस्टमेंट सोल्युशंस उद्यमियों को पूंजी, मार्गदर्शन और आधुनिक बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराती हैं। बैंक का उद्देश्य MSME को तकनीकी, वित्तीय और परामर्श सेवाओं के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भारत सरकार की CGSE (Credit Guarantee Scheme for Exports) अमेरिका के नए टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों के लिए अत्यंत राहतकारी साबित होगी। यह स्कीम निर्यात कारोबार से जुड़े MSME उद्यमियों को सुरक्षित और सरल वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराएगी। SBI के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, आधुनिक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस और विस्तृत बैंकिंग नेटवर्क ने बैंकिंग सेवाओं को और सुलभ, तेज़ और विश्वसनीय बनाया है।

चार अन्य शाखाओं का भी वर्चुअली उद्घाटन

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक मिश्रा ने आगरा रीजन की चार पुनर्निर्मित शाखाओं का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस पहल से पूरे क्षेत्र में MSME व इंडस्ट्री को अधिक प्रभावी बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां  रहीं शामिल

उद्घाटन कार्यक्रम में आगरा के उद्योग जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां  विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिनमें  एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मेट्रो एंड मेट्रो के एमडी अजीत कल्सी, बसंत एंटरप्रेन्योर्स के विनय मित्तल, भोले बाबा ग्रुप के हरि शंकर अग्रवाल एवं कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल, लेदर लिंकर्स के ललित अरोरा, विरोला इंटरनेशनल के  ईशान सचदेवा, गंगा रतन ग्रुप के किशोर गुप्ता, गणपति इंफ्राडवलपर्स के अनिल अग्रवाल शामिल रहे।  इन सभी उद्योगपतियों ने SBI की नई पहल को क्षेत्र के MSME विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में SBI के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिनमें सहायक महाप्रबंधक (SME) आगरा  संदीप गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक पुनीत शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, आगरा  अमित कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, फिरोजाबाद  नवीन वाधवा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एटा एवं मैनपुरी  किशोर कुमार, ट्रेज़री मार्केटिंग ऑफिसर दीक्षित गुप्ता शामिल हैं। इन अधिकारियों ने MSME को उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधा प्रदान करने की बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराया।