भारत-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 23 दिसंबर को खेला जाएगा।
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का आगाज 21 दिसंबर से विशाखापत्तनम में हो गया है। पहला टी20 भारत ने 8 विकेट से जीत लिया था। भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने पहले टी20 में मैच विनिंग फिफ्टी ठोकी थी। उन्होंने नाबाद 69 रन बनाए थे। अब दूसरा टी20 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम में ही खेला जाएगा।
सीरीज के लिए भारत-श्रीलंका की टीमें इस प्रकार हैं-
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मधुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा।