फीफा वर्ल्ड कप की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी शुरू, नोरा फतेही बिखेर रहीं जलवा
फीफा विश्व कप की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में भी नोरा फतेही परफॉर्म कर रही हैं।
टोरंटो । फीफा विश्व कप के 23वें संस्करण का आगाज हो गया है. पहले मैच में मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया और दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने चेकिया पर 2-1 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का तीसरा मैच कनाडा और बॉस्निया एंड हर्जेगोविना के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समयनुसार आज रात 12:30 बजे से शुरू होगा। इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी हो रही है, जिसमें नोरा फतेही की परफॉरमेंस हो रही है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको में बीती रात को हुई थी। इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी 3 देश मिलकर कर रहे हैं। जारी संस्करण के मेजबान देश यूएसए, कनाडा और मैक्सिको हैं। तीनों देश के ओपनिंग मैच से पहले ये समारोह होना था, मैक्सिको में गुरुवार रात को ये हो गया। इसमें शकीरा समेत कई कलाकारों ने परफॉर्म किया। आज कनाडा के मैच से पहले होने वाली सेरेमनी में नोरा फतेही परफॉर्म कर रही हैं।
दूसरी ओपनिंग सेरेमनी कनाडा के टोरंटो स्टेडियम में हो रही है। नोरा फतेही के आलावा दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में एलियाना, जेसी रेयेज, माइकल बुबले, वेजेड्रीम, विलियम प्रिंस, एलेशिया कारा परफॉर्म कर रहे हैं।
फीफा वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण यूनाइट8 चैनल पर हो रहा है।