आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को बदायूं में मिला 'साहित्य जलधि सम्मान'

आगरा। के.बी. हिन्दी सेवा न्यास एवं डॉक्टर मिथिलेश दीक्षित साहित्य संस्कृति सेवा न्यास द्वारा बिसौली (बदायूं) में संयुक्त रूप से आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में आगरा के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, संपादक और समीक्षक शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को उनकी महनीय साहित्य-सेवाओं के लिए 'सीताराम खुराना स्मृति साहित्य जलधि सम्मान' प्रदान किया गया।

Nov 6, 2025 - 15:19
 0
आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को बदायूं में मिला 'साहित्य जलधि सम्मान'
वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को साहित्य जलधि सम्मान प्रदान करते डॉ. सतीश चंद्र शर्मा 'सुधांशु', आशीष कुमार शर्मा 'नीटू', डॉ. मिथिलेश दीक्षित एवं अन्य।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मिथिलेश दीक्षित, डॉ. सतीश चंद शर्मा 'सुधांशु' और आशीष कुमार शर्मा 'नीटू' ने शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ का माल्यार्पण किया, शॉल ओढ़ाई और उनको प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान स्वरूप 5000 रुपये की नगद राशि भी प्रदान की।

समारोह में नेपाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि 11 राज्यों के साहित्यकारों को उनके कर्तृत्व के आधार पर मूल्यांकन करके सम्मानित किया गया। साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। 

इस भव्य और वृहद् आयोजन में 07 साहित्यकारों को रु. 5000/-,  01 साहित्यकार को 3000/- और 42 साहित्यकारों को 2100/- और 12 साहित्यकारों को 1100/- की राशि के साथ शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और त्रैमासिक पत्रिका 'नये क्षितिज' के संपादक सतीशचन्द्र शर्मा 'सुधांशु' ने सभी आगंतुक साहित्यकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

SP_Singh AURGURU Editor