बरेली में सनसनी: चाचा-भतीजी के लटकते मिले शव,  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत!

-आरके सिंह- बरेली। जिले के फरीदपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक खेत में पेड़ से लटकते हुए प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी थे और पिछले नौ दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता थे। यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

Oct 6, 2025 - 17:28
 0
बरेली में सनसनी: चाचा-भतीजी के लटकते मिले शव,  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत!
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ढढूली गांव में प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करतीं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा।

यह घटना थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम ढढूली में घटी। सोमवार सुबह गन्ने के खेत में पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान बुधपाल और सोनम के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजी बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि सोनम के परिजनों ने 28 सितंबर को थाना फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुधपाल नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तभी से दोनों लापता थे।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में पेड़ से दो शव लटके देखे तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। वे अक्सर जंगल में साथ घास काटने जाते थे और वहीं से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। परिजन उन्हें लगातार खोजते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब उनके शव मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मामले की इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि यह सुसाइड  है या किसी ने मर्डर प्लान के तहत यह घटना रची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली रीजन स्पष्ट होगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना गांव के लिए बेहद शॉकिंग है क्योंकि दोनों की उम्र भी अधिक नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है और दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor