शिवाजी मार्केट एसोसिएशन ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर की शारदीय नवरात्र की शुरुआत
आगरा। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवाजी मार्केट एसोसिएशन की ओर से श्रीराम-हनुमान मंदिर परिसर में मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया। प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक मां की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर नवरात्रि की मंगल शुरुआत की।
पूजन-अर्चन पंडित कमलकांत शास्त्री व अवधेश शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी व आज़ाद जैन ने माता रानी को भव्य लाल चुनरी अर्पित कर सबके मंगल की कामना की। विशाल आरती के दौरान गूंजते भक्ति-भजनों पर भक्तगण झूम उठे।
नवरात्र के पावन दिनों में प्रतिदिन प्रातः व सायं मंदिर में मां की भव्य आरती होगी तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, आज़ाद जैन, प्रदीप लूथरा, अशोक भाटिया, राहुल चोपड़ा, मोहर सिंह, सौरभ बघेल, रमेश कुकरेजा, ओमी सहित अनेक पदाधिकारी व भक्तगण मौजूद रहे।