मां शेरा वाली की भक्ति में डूबा शिवाजी मार्केट, भंडारे में हजारों भक्तों ने पाया प्रसाद
आगरा। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा प्राचीन श्री राम हनुमान मंदिर, बिजलीघर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में सम्पन्न हुआ। मंदिर में विराजमान मां शेरा वाली और अन्य देवी-देवताओं को भोग अर्पण, पूजन-अर्चन और कन्या पूजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
-कन्या पूजन, पूजा-अर्चना और भव्य प्रसाद वितरण के साथ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन सम्पन्न
भक्तों की उमड़ी भीड़, प्रसाद में आस्था का भाव
आयोजन के दौरान हजारों भक्तों ने भक्ति भाव से देवी की पूजा-अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और मां का गुणगान किया। मंदिर परिसर जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
पूजा-अर्चना और कन्या पूजन से हुआ शुभारंभ
समारोह की शुरुआत मंदिर में विधि-विधान से पंडित अवधेश शर्मा द्वारा देवी-देवताओं की पूजा से हुई। अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक आजाद जैन व अमित भाटिया ने श्रद्धापूर्वक मां शेरा वाली की पूजा और कन्या पूजन किया।
मौजूदगी में सामाजिक सौहार्द और श्रद्धा का दृश्य
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और समाजसेवी भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में पंकज सचदेवा, श्याम भोजवानी, आजाद जैन, अमित भाटिया, अमरलाल खोरेजा, गुरदीप सिंह लूथरा, राकेश पुरी, दीपक वाधवा, प्रदीप मल्होत्रा, राहुल चौपड़ा, हेमंत गिदवानी, जॉनी पेसवानी, लोकेश धीगरा, मोहर सिंह, अरुण कुमार, मुन्नालाल गुप्ता, सुंदरलाल छाबड़ा आदि प्रमुख थे।