शूटिंग चैंपियनशिप: सत्या ओवरऑल चैंपियन, शुभांशी, कैनेथ, नविका समेत कई प्रतिभाओं ने जमाया सिक्का
आगरा। ताज नगरी में लक्ष्य, संतुलन और सटीकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब रिमफायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में देशभर के 103 प्रतिभागियों ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को 2 यूपी बटालियन एनसीसी, ताज रोड परिसर में हुआ।
सत्या ने 470 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीतकर सभी को पीछे छोड़ दिया। वहीं शुभांशी वर्मा, कैनेथ बेंजामिन, नविका सिंह, आयुष कुशवाहा, पियूषिका, सिद्धार्थ सिंह और सत्या जैसे नाम विभिन्न वर्गों में चमकते रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल डीके मिश्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मनियंत्रण, मानसिक संतुलन और अनुशासन विकसित करने का माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच भविष्य के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजों को जन्म देगा।
प्रतियोगिता का आयोजन रिमफायर एंड एयर राइफल्स बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RABSAI) द्वारा किया गया। अध्यक्ष रजत विज और महासचिव हिना विज ने बताया कि प्रतियोगिता को अंडर-18, अंडर-40 और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विभाजित किया गया था। साथ ही फ्री हैंड श्रेणी भी मुख्य आकर्षण रही।
ट्रेजैक्ट्रॉन एयर राइफल कंपनी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। उनके विशेषज्ञ जेनुअल और हर्षद ने प्रतिभागियों को आधुनिक उपकरणों व तकनीकों की जानकारी दी। बेंचरेस्ट शूटिंग के तकनीकी मापदंड, दृष्टि संतुलन, फायरिंग टेक्नीक और भारतीय नवाचार पर भी व्यावहारिक चर्चा हुई। ऋषि, स्वरूप, भावतेश, पीयूष, आयुष गर्ग आदि समापन समारोह में उपस्थित रहे।
ये रहे विभिन्न श्रेणियों के विजेता
अंडर-18 (महिला):
शुभांशी वर्मा – 444
दिव्यंका विज – 417
शिविका जैन – 379
अंडर-18 (पुरुष)
कैनेथ बेंजामिन – 467
रजत – 452
संस्कार गर्ग – 430
फ्री हैंड – अंडर-18 (महिला):
नविका सिंह – 218
वैष्णवी – 212
नैना – 202
फ्री हैंड – अंडर-18 (पुरुष)
अद्विक – 223
वेद आर्य – 223 (संयुक्त स्थान)
ललित – 201
अंडर-40 (महिला)
कृष्णा – 221
नैंसी – 216
कुमकुम – 189
अंडर-40 (पुरुष)
आयुष कुशवाहा – 235
पुष्पेंद्र – 233
अनस – 215
अंडर-40 महिला बेंचरेस्ट
पियूषिका – 451
इफरा – 438
पारस बेन – 429
40 वर्ष से अधिक
सिद्धार्थ सिंह – 462
मधुकर यादव – 460
के महेश – 454
डबल कार्ड श्रेणी (अंडर-40)
सत्या – 470
पुनीत – 466
रेनुअल – 466