श्री क्षेत्र बजाजा को दान में मिला एक और एसी ताबूत, कुल संख्या 20 हुई

आगरा। समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को आज एक और एसी ताबूत का दान प्राप्त हुआ है, जो स्व. विनोद कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती वीना अग्रवाल द्वारा जनसेवार्थ प्रदान किया गया। यह दो-पार्ट वाला आधुनिक ताबूत बीसवां एसी ताबूत है, जिसे लिफ्ट से आसानी से बहुमंजिला भवनों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे पहले कमेटी के पास दो ऐसे आधुनिक ताबूत पहले से उपलब्ध हैं।

Jul 7, 2025 - 19:55
 0
श्री क्षेत्र बजाजा को दान में मिला एक और एसी ताबूत, कुल संख्या 20 हुई
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के कार्यालय में स्व. विनोद कुमार अग्रवाल की स्मृति में एसी ताबूत दान करते परिवारीजन। साथ हैं क्षेत्र के बजाजा के पदाधिकारी।

इस ताबूत को एमजी रोड स्थित बजाजा सेवा सदन पर दानदाता परिवार के विवेक अग्रवाल, श्रीमती सुचिता अग्रवाल व श्रीमती शालिनी अग्रवाल द्वारा श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को सौंपा गया। यह ताबूत न केवल दिवंगतजनों की सम्मानजनक विदाई का साधन बनेगा, बल्कि सेवा का सजीव प्रतीक भी है।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महासचिव राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल, श्री शिव कुमार गुप्ता, श्री राकेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कमेटी के मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने जानकारी दी कि जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ने वाले ऐसे परिवार समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। यह योगदान न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की प्रेरणा भी है।

SP_Singh AURGURU Editor