श्री राजेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप, डॊ. धर्मेश की पहल पर सीएम ने दिए विकास के निर्देश
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा में आयोजित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्री राजेश्वर महादेव मंदिर को भी आगरा की धर्मस्थल विकास योजना में शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा शहर के कई प्रमुख मंदिरों का विकास किया जा रहा है, परंतु विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के क्षेत्र में स्थित यह प्राचीन शिवालय इससे वंचित है।
सीएम ने खुद कहा पर्यटन मंत्री से
राजेश्वर मंदिर के विकास के मामले में मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्री से दो बार कहा। पहली बार सर्किट हाउस में तब जब सीएम जनप्रतिनिधियों के साथ भोजन कर रहे थे। इसके बाद कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में सीएम योगी ने पर्यटन मंत्री से कहा कि श्री राजेश्वर महादेव मंदिर को उपेक्षित किए जाने को लेकर क्षेत्रीय जनता विधायक डॉ. धर्मेश के प्रति नाराजगी जता रही है। विधायक डॊ. धर्मेश ने स्वयं उन्हें बताया है। यह मामला संवेदनशील है और क्षेत्रीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मंदिर का भी समग्र विकास कराएं।
पहले से ही प्रयास कर रहे थे विधायक
दरअसल डॉ. जीएस धर्मेश पहले ही अर्जुन नगर और दशरथ कुंज के बड़े शिव मंदिर के लिए प्रस्ताव भेज चुके थे, जिसके लिए शासन से 95 लाख रुपये की मंज़ूरी मिल चुकी है। राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर में विकास को लेकर किसी प्रकार का संपर्क विधायक से नहीं किया गया था। इस बीच मंदिर ट्रस्ट की बैठक में जब मंदिर के विकास को लेकर अपना विरोध होने की जानकारी मिली तो डॊ. धर्मेश लखनऊ से लौटते समय सीधे राजेश्वर मंदिर पहुंचे और ट्रस्ट के लोगों को बुलाकर बात की थी।
विधायक बोले- जानकारी होने पर तुरंत प्रस्ताव तैयार कराया
डॉ. धर्मेश ने मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष डीके वशिष्ठ और अन्य पदाधिकारियों से बैठक कर मंदिर विकास की रूपरेखा बनाई। इसके साथ ही उसी दिन क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के जरिए पर्यटन विभाग के इंजीनियरों को बुलाकर स्थल पर ही प्रस्ताव तैयार कराया, जिसे तुरंत मंत्री जयवीर सिंह को सौंप दिया था।
आज मुख्यमंत्री से किया था अनुरोध
डॉ. धर्मेश यह प्रस्ताव आज मुख्यमंत्री योगी की जानकारी में भी ले आए। इसी के बाद मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इसे तुरंत विकास योजना में सम्मिलित करने के निर्देश पर्यटन मंत्री को दिए।
बाद में मीडिया से बात करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि श्री राजेश्वर महादेव मंदिर का विकास तेज़ी से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री जी का निर्देश स्पष्ट है, हम जल्द ही कार्य शुरू कराएंगे।
डूबने से मृत युवकों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा
इसी बैठक में विधायक डॊ. जीएस धर्मेश की मांग पर सीएम ने गोबर चौकी क्षेत्र के दो युवकों मुकेश और राकेश के पार्वती नदी में डूबने से मरने पर दोनों पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।