शहर की 60 सफल उद्यमी महिलाएं छह मार्च को होंगी सम्मानित

आगरा। आगामी छह मार्च को शहर की युवा 60 से अधिक आंत्रप्रिन्योर के सम्मान के लिए सुबह 8 बजे से मंच सजेगा। इसमें फैशन, मीडिया, कपड़ा, जूता, प्रिंटिंग, इवेन्ट मैनेजमेंट, सर्राफा आदि विभिन्न उद्योग में मुकाम प्राप्त करने वाली महिलाएं अपने अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानी को शब्दों में पिरोकर बयां करेंगी।

Mar 1, 2025 - 18:30
 0
शहर की 60 सफल उद्यमी महिलाएं छह मार्च को होंगी सम्मानित
बीएनआई हेरिटेज द्वारा छह मार्च को होने वाले कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते आयोजन समिति के पदाधिकारी।

बीएनआई हेरिटेज के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में आंत्रप्रिन्योर डे का आयोजन छह मार्च को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मैक्योर में किया जा रहा है।

अध्यक्ष हिमांशु बंसल, उपाध्यक्ष गौरव पुण्डीर, सचिव हिमांशु सचदेवा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग के क्षेत्र में नया कदम रखने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ अन्य महिलाओं को उद्योग के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करना है। देश और समाज के विकास के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रयास है। कोषाध्यक्ष तूलिका, एजुकेशन को-ऑर्डिनेटर कुशाग्र मित्तल, अनुज अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर होंगी, जो कार्यक्रम में शामिल लगभग 60 से अधिक महिलाओं को सम्मानित करेंगी।

SP_Singh AURGURU Editor