तहसीलों में लगे समाधान दिवस, फरियादियों की उमड़ी भीड़, फतेहाबाद में डीएम मौजूद रहे
आगरा। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को बाह और फतेहाबाद तहसील परिसरों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर भारी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लेकर पहुंचे।
इसी प्रकार, फतेहाबाद तहसील सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने स्वयं जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने शिकायत रजिस्टर की समीक्षा भी की और लंबित प्रकरणों की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की।
बाह तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम हेमंत कुमार ने की। सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। फरियादियों ने जलभराव, राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद सहित अनेक मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा अधिकारियों ने दिलाया।
दोनों तहसीलों में फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ रही। अधिकारियों ने संवेदनशीलता से जनसमस्याएं सुनीं। मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम ने मातहतों को निर्देश दिए कि हर शिकायतका समय पर समाधान किया जाए।