ठंड में राहत की गर्माहट, योगी सरकार के निर्देश पर आगरा में जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरण
आगरा के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी पार्क में योगी सरकार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने 500 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना से जनकल्याण कर रही है। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आगरा। सर्दी के मौसम में कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न हो, इस उद्देश्य से
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित पार्क में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में 500 से अधिक जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कंबल भेंट किए गए। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट दिखा, और उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रही है। प्राकृतिक आपदाओं से लेकर शीतकाल में ठंड से बचाव तक, सरकार संवेदनशीलता के साथ जनकल्याणकारी कदम उठा रही है।
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले जाति और धर्म पूछकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था, जबकि आज “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ हर वर्ग को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए सभी पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों को पहले ही जरूरतमंदों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। उसी सूची के आधार पर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहे।
इनकी रही मौजूदगी
कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. आलोकिक उपाध्याय, प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजू कुशवाहा, ओम प्रताप सिंह, संजय जैन, सुनील करमचंदानी, राजवीर धाकड़, दिलीप वर्मा, संदीप वर्मा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश धाकड़, प्रेम सिंह धाकड़, रानी माहौर, विकास महाजन, गौरव सारस्वत, उमेश पेरवानी, तनवीर करह सहित दक्षिण विधानसभा के पार्षद, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।