अन्नामलाई के बीजेपी छोड़ने के बाद इस्तीफों की झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट,  स्टेट सेक्रेटरी ने भी छोड़ी पार्टी

तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कारू नागराजन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Jun 5, 2026 - 20:12
Jun 5, 2026 - 22:29
 0
अन्नामलाई के बीजेपी छोड़ने के बाद इस्तीफों की झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट,  स्टेट सेक्रेटरी ने भी छोड़ी पार्टी

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी के तमिलनाडु इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद पार्टी को शुक्रवार (5 जून, 2026) को एक और बड़ा झटका लगा है। अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष कारू नागराजन और स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई के नए राजनीतिक मूवमेंट में साथ देने की इच्छा जाहिर की है। नागराजन ने कहा कि अन्नामलाई न सिर्फ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की, बल्कि किसी की भी गलतियों को उजागर करने में कभी भी नहीं हिचकिचाएंगे।