खेल स्पर्धा ने दिया मंच, पसीना चमका सोना बनकरः तृतीय सांसद खेल महोत्सव के समापन पर पदकों से सजे विजेता चेहरे

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तृतीय सांसद खेल महोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। खेल प्रतिभाओं के सम्मान, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक उद्बोधनों के बीच 29 खेल विधाओं के विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से नवाजा गया। आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को मंच दिया, बल्कि खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश भी प्रसारित किया।

Dec 25, 2025 - 22:06
 0
खेल स्पर्धा ने दिया मंच, पसीना चमका सोना बनकरः तृतीय सांसद खेल महोत्सव के समापन पर पदकों से सजे विजेता चेहरे
तृतीय सांसद खेल महोत्सव के गुरुवार को हुए समापन समारोह में पदक विजेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।

समापन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री व आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डॊ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी तथा पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को 29 खेल विधाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों के समूह द्वारा राधा–कृष्ण नृत्य और देशभक्ति से ओतप्रोत ‘मां तुझे प्रणाम’ की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कनाडा से आए आमंत्रित अतिथि शुकी, रुशी और कैकटी ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि खेलों में भारत विश्व रिकॉर्ड बना रहा है और हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सांसद खेल स्पर्धा में जो खिलाड़ी इस वर्ष विजेता नहीं बन पाए, वे अगली बार शीर्ष पर रहेंगे और जो इस बार जीते हैं, वे अब राज्य स्तर पर श्रेष्ठता स्थापित करेंगे। अगली सांसद खेल स्पर्धा में स्टेडियम पर खेले जा सकने वाले सभी खेलों का समावेश किया जाएगा। वर्ष 2026 में आयोजन राष्ट्रीय स्तर का होगा, जिसकी गूंज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दिखाई देगी।

खेल स्पर्धा के समन्वयक दिगम्बर सिंह धाकरे और पार्षद गौरव शर्मा ने कहा कि इस खेल उत्सव में खेल भावना की जीत हुई। हजारों बच्चों को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का मार्गदर्शन मिला। आयोजन को सफल बनाने में सामाजिक संगठनों, तकनीकी अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों और मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रिनेश मित्तल ने किया।

इस अवसर पर मानसिक चिकित्सा संस्थान के निदेशक डॉ. प्रो. दिनेश राठौर, डॉ. पार्थ बघेल, मधु बघेल, नीलू धाकरे, नवीन गौतम, श्याम भदौरिया, प्रांशु हरिद्वार दुबे, विवेक गौतम, दीपक बघेल, राम चौधरी, रोहित कात्याल, डॉ. सलोनी बघेल, गौरव राजावत, डॉ. पृथ्वीनाथ चौहान, सुधीर नारायण, हेमा जैन, बंटी बघेल सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

खेल स्पर्धा के समापन समारोह की कुछ अन्य तस्वीरें।

स्पर्धा में ये रहे स्वर्ण पदक विजेता

आर्म रेसलिंग (महिला): प्रिंसी यादव, दामिनी यादव, हिर्या रावत; (पुरुष): अर्पित, ऋषि, राज।
बैडमिंटन (महिला): सिंगल्स—सुमन, अक्षिता कुलश्रेष्ठ; डबल्स—सुमन–रिया, रिया–वैष्णवी। (पुरुष): सिंगल्स—यागवेंद्र, पार्थ वर्मा; डबल्स—यश–सत्वेंद्र, माधव–आदर्श।
बॉक्सिंग (महिला): अनन्या कुलश्रेष्ठ, कल्पना, तन्वी, दीपिका सोलंकी, कनक, संजना, साक्षी, जानवी यादव, श्री, देवांशी मीशू, देविका।
(पुरुष): शत्रुजीत, समीर जादौन, अंश भदौरिया, अनस अब्बास, खेमकरण, कुलदीप, दिव्यांश, हर्ष यादव, अनस खान, युवराज, लवकुश, अभिषेक कुमार, सचिन, चिराग, आकाश, जयप्रकाश।
बास्केटबॉल: महिला—स्टेडियम गर्ल्स; पुरुष—यूपी पुलिस।
शतरंज: महिला—सायेशा गर्ग; पुरुष—रेयन्स जैन, अर्जुन अरोरा, गगन कुमार।
तलवारबाजी (महिला): आराध्या सिंह, कनक, दिव्या, अर्चना यादव, महक, ज्योति सिंह; (पुरुष): नैतिक सिंह, जैश, यश चौधरी, धुर्व प्रजापति, विशाल, साहिल।
महिला क्रिकेट: कप्तान रामा कुशवाह, रेखा राजपूत, नंदनी शर्मा, श्रेया यादव, अध्या सिंह, श्रष्टि, भारती उपाध्याय, शिवाली यादव, राधिका चौधरी, मीनेश, विनीता, अनुष्का।
हैंडबॉल: महिला व पुरुष—पवना अकादमी अलीगढ़।
आइसस्टॉक (पुरुष): यशवर्धन कश्यप, चिराग, सुमित गौतम।
कराटे (महिला): प्रज्ञा शर्मा, मनीषा राजपूत; (पुरुष): अथर्व, विहान, अनंत, विवेक, अंकित बघेल, अश्विन, सूर्यांश अग्रवाल, विपिन बघेल।

SP_Singh AURGURU Editor