मंटोला में सपा का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस-बसपा छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा साइकिल का दामन
आगरा के मंटोला क्षेत्र में आयोजित समाजवादी पार्टी के एक भव्य कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस और बसपा छोड़कर सैकड़ों लोगों, विशेषकर मुस्लिम समाज के लोगों और युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने इसे बढ़ते जनाधार, जनता के विश्वास और PDA के प्रति मजबूत समर्थन का संकेत बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को आगामी चुनावों में और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
आगरा। मंटोला क्षेत्र में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एक प्रभावशाली कार्यक्रम ने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का जोरदार, उत्साहपूर्ण और गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों, युवाओं और स्थानीय समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को एक बड़े जनसमर्थन और शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।
इस मौके पर कांग्रेस और बसपा से जुड़े सैकड़ों लोगों ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे समाजवादी पार्टी के तेजी से बढ़ते जनाधार, जनता के बढ़ते विश्वास और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के प्रति मजबूत होते समर्थन का स्पष्ट संकेत बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से अल्पसंख्यकों, गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों की सबसे मजबूत आवाज रही है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि सपा उनके सम्मान, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और विकास के सिद्धांतों पर मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता अब विकल्प नहीं, बदलाव चाहती है, और समाजवादी पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में देख रही है।
सपा में शामिल हुए प्रमुख नाम
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी और बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप सेमोहम्मद सुहेब, मोहम्मद पम्पू, मुकेश भाई, हाजी बिलाल, फरान कुरैशी, आमिर अख्तर, सनी कुरैशी, फिरोज अहमद, लाले भाई, अकील कुरैशी सहित कई अन्य लोगों ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।
संयुक्त संयोजन में हुआ आयोजन
कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन भोलू कुरैशी, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद ताहिर और मोहम्मद चाँद ने किया। आयोजन के दौरान मंच और मैदान दोनों जगह कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी के स्थानीय संगठन ने इसे आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना।
ये रहे प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितिन कोहली, विनय अग्रवाल, सतीश चाहर, पुष्पेंद्र शर्मा, समीर अब्बास, इमरान कुरैशी, हाजी बिलाल, पूर्व पार्षद हाजी मल्लो पहलवान, हाजी बाबा फरीद, हाजी बाबा फरीद, समीर अब्बास, मुजाहिदीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नए सदस्यों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, मंटोला जैसे क्षेत्र में इस तरह का बड़ा सदस्यता अभियान आने वाले समय में शहर की राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।