शाहजहांपुर जिला अस्पताल में गैस लीक से भगदड़, एक की मौत
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला अस्पताल में गैस लीक की खबर सामने आई है, ऑक्सीजन प्लांट में गैस लीकेज होने के बाद अस्पताल में भगदड़ मच गई है। इस दौरान एक की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। भगदड़ में हुई मौत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग जमीन पर पड़े हुए हैं और उनके परिजन उनके साथ बैठे हुए हैं। वहीं इस मामले को लेकर शाहजहांपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा-"उक्त प्रकरण में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड टीम द्वारा फागिंग कर राहत बचाव का कार्य किया गया है तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा अग्रिम जांच की जा रही है।