आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा के बयान पर अखिलेस बोले - सरकार बदलने पर मिलेगा न्याय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से मिलने के लिए उनकी पत्नी तंजीम फातिमा अपने बेटों के साथ सीतापुर जेल पहुंची थीं। सपा नेता से जेल में मुलाकात करने के बाद तंजीम फातिमा ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी। सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने मुलाकात के बाद कहा कि उन्हें किसी से कोई उम्मीद नहीं है, सिर्फ अल्लाह से उम्मीद है। अब उनके इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सपा चीफ अखिलेश यादव ने तंजीम फातिमा वाले मुद्दे पर कहा कि अब उन्हें न्याय तभी मिल सकता है जब ये सरकार बदल जाए। उनके साथ अन्याय हो रहा है। हम सब भगवान और ईश्वर को मानने वाले लोग सबका भरोसा भगवान और ईश्वर पर है। न्याय सरकार बदल जाए तब मिलेगा या फिर भगवान से मिलेगा।
इसके साथ ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने आरएसएस के बयान पर कहा कि जो लोग आरक्षण और संविधान के विरोधी हैं, जब वह सीधे-सीधे आरक्षण को खत्म करने के लिए नहीं बोल सकते हैं. तब वह समाजवाद शब्द हटाने की बात करते हैं. जिन लोगों का दिमाग नफरत और नकारात्मक राजनीति से भरा हुआ है, जो बांटकर समाज में दीवार खड़ी कर राजनीति करना चाहते हैं, जातियों में और धर्म में बैठना चाहते हैं, वह समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के खिलाफ हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय बीजेपी का गठन हो रहा था इस बात को लेकर बहस हो रही थी कि बीजेपी जब काम करेगी तो क्या वह आरएसएस की विचारधारा पर काम करेगी और क्या कैपिटलिज्म को बढ़ावा देंगे, तभी अभी चर्चा हुई थी कि वह समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को स्वीकार करेगी। अगर वह अपने स्थापना के दौर की बात नहीं मानती तो वह बीजेपी नहीं है। सीएम योगी का समझ सकते हैं कि वह आरएसएस के बयान के समर्थन में होंगे क्योंकि वह बीजेपी की सदस्य नहीं रहे हैं और ना वह रहना चाहते हैं। मजबूरी है क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री बनना है चुनाव लड़ना है।
सीएम ममता बनर्जी के इलेक्शन कमीशन के आरोप पर अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी पीछे के दरवाजे से कुछ भी कर सकती है। किसी से भी हाथ मिला सकती है। डिलीट किए गए वोटरों का सपा ने प्रमाण दिया लेकिन आज तक जवाब नहीं आया। कुंदरकी चुनाव में भी सीसीटीवी में सब कैद हुआ कि कैसे पुलिस के लोगों ने वर्दी उतार कर वोट डाला। अगर ममता बनर्जी कुछ कह रही हैं इसका मतलब है कि बीजेपी कुछ साजिश कर रही है। लोकतंत्र रहेगा तो संविधान रहेगा और हमारे आपके अधिकार रहेंगे। बीजेपी इलेक्शन कमीशन से मिलकर कुछ साजिश कर रही है, जो बूथ खत्म किए जा रहे हैं स्कूलों को बंद करने के बहाने वह विपक्ष को ज्यादा वोट मिले हैं।